Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“मैं ISI की कठपुतलियों को चुनौती देता हूँ - न पन्नू और न ही रिंदा किसी सच्चे राष्ट्रवादी को डरा सकते हैं”: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल

Sukhminderpal Singh Grewal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 21:46 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने आज पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों -गुरपतवंत सिंह पन्नू (SFJ) और हरविंदर सिंह रिंदा - द्वारा मिल रही नई और बढ़ती मौत की धमकियों के खिलाफ एक तीखा, ठोस और सख्त बयान जारी किया। ग्रेवाल ने ISI द्वारा एक राष्ट्रवादी आवाज को डिजिटल आतंकवाद और विदेशी प्रचार के ज़रिये चुप करवाने की कोशिश की कड़ी शब्दों में निंदा की।

ग्रेवाल ने चुनौती देते हुए कहा कि सबको यह पता होना चाहिए -मैं पाकिस्तान के भौंकते एजेंटों की किसी भी धमकी के आगे कभी नहीं झुका। मैंने पंजाब के काले दौर में भी डटकर सामना किया। मैं पन्नू और रिंदा को खुली चुनौती देता हूँ-अगर तुम्हें लगता है कि एक ईमेल मुझे डिगा सकती है, तो तुमने भाजपा के एक नेता और पंजाब की धरती में पले जाट सिख राष्ट्रवादी की आत्मा को बहुत ही कम आंका है।

उन्होंने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू कोई राजनीतिक आवाज नहीं है। वह ISI द्वारा संचालित एक मानसिक रूप से विक्षिप्त और खतरनाक आतंकवादी है, जो अमेरिका के कानूनों और मीडिया की आड़ में छिपा हुआ है। उसके द्वारा भेजी गई ईमेल जिसमें R&AW प्रमुख पराग जैन को मारने की खुली कॉल दी गई है - यह सीधा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद है।

ग्रेवाल ने कहा कि यह सिर्फ मेरे खिलाफ नहीं है -यह भारत की खुफिया एजेंसी और भारतीय राष्ट्रवाद पर हमला है। पन्नू और रिंदा के पीछे बैठे ISI के आकाओं का मकसद खालिस्तानी प्रचार के ज़रिए भारत को टुकड़ों में बाँटना है। लेकिन जब तक हम जिंदा हैं, यह कभी नहीं होने देंगे।ग्रेवाल ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने NIA जांच, डिजिटल फॉरेंसिक जांच और कूटनीतिक कार्रवाई की माँग की है।

उन्होंने कहा कि मैं नहीं डरता, पर राष्ट्र को इन विदेशी किराए के हत्यारों के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के प्रति सेवा 35 वर्षों की है। मैंने तीन बार बब्बर खालसा और भिंडरांवाले टाइगर फोर्स द्वारा किए गए हमलों को झेला है। मेरा राष्ट्र के प्रति समर्पण खून और बलिदान से जुड़ा हुआ है।उन्होंने चेतावनी दी कि SFJ कोई स्वतंत्रता आंदोलन नहीं, बल्कि ISI द्वारा संचालित एक डिजिटल आतंकवादी मंच है। 

मुझे पूरा विश्वास है कि SFJ को एक ‘विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO)’ घोषित किया जाना चाहिए। ग्रेवाल ने ऐलान किया कि चाहे पंजाब हो या संसद -हमें एकजुट होकर अंतिम रेखा खींचनी होगी -आतंक के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस। मैं यह लड़ाई तीन दशकों से लड़ रहा हूँ और अब भी पूरी ताकत से लड़ूँगा। यह सिर्फ ग्रेवाल की नहीं, भारत माँ की लड़ाई है। न मैं पीछे हटूँगा, न चुप रहूँगा।

 

Tags: Sukhminderpal Singh Grewal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD