Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वन महोत्सव 2025 : गुलाब चंद कटारिया द्वारा चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, Government College of Education, Van Mahotsav 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 17:58 IST

यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर इस अभियान का शुभारम्भ किया। 

इस मौके पर श्री मंदीप बराड़, आईएएस, गृह सचिव, यूटी चंडीगढ़; श्री सौरभ कुमार, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक, श्री अनूप सोनी, आईएफएस, वन संरक्षक; श्री नवनीत श्रीवास्तव, आईएफएस, उप वन संरक्षक और श्री राज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़ , श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़, पीसीएस, निदेशक उच्च शिक्षा, यूटी चंडीगढ़ एवं श्री नेमी चंद, राज्य संपर्क अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना नंदा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए इसे पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने एवं हरित भविष्य की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया। 

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस इकाइयों, इको क्लब एवं कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज परिसर में 120 नये पौधे लगाए गए, जहां पहले से ही सैकड़ों पेड़ लगे हुए हैं। वन महोत्सव के अवसर पर, पंजाब के माननीय राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने शहर भर में कुल 253 स्थलों में से 23 स्थलों पर वृक्षारोपण करके इस पहल का नेतृत्व किया। 

इस व्यापक स्तर पर आयोजित समारोह का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरणीय जागरूकता, संरक्षण और सतत विकास की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस वृक्षारोपण अभियान में छात्रों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह अभियान अत्यंत सफल रहा।

वन महोत्सव 2025 का आयोजन यूटी प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल नागरिकों को वृक्षारोपण एवं संरक्षण कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी, जिससे शहर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं हरित बनाने में सहयोग मिलेगा।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , Government College of Education , Van Mahotsav 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD