Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा : अजय टम्टा

Ajay Tamta, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 11:56 IST

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली और उद्योग भागीदारों के विशेषज्ञों के साथ बैठक में कहा कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर का भविष्य इनोवेशन आधारित, सुरक्षित और संवेदनशील सड़क योजना में निहित है। उन्होंने रिएक्टिव कंस्ट्रक्शन से हटकर सक्रिय, इनोवेशन-आधारित नियोजन की ओर बदलाव पर चर्चा की।

केंद्रीय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के तहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, "मंत्रालय सिर्फ सड़कें ही नहीं बना रहा है, बल्कि ऐसे गलियारे भी तैयार कर रहा है जो औद्योगिक विकास, शहरी विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी और नागरिक कल्याण के इंजन के रूप में काम करेंगे।"

केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने आईआईटी दिल्ली और एसपीए दिल्ली के संकाय और नवप्रवर्तकों के साथ बातचीत की और कहा कि इनोवेशन न केवल सुरक्षा में सुधार करते हैं, बल्कि सड़क परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण चुनौतियों, शहरी यातायात भीड़, अंतिम मील की खराब कनेक्टिविटी और लागत में वृद्धि जैसी पुरानी समस्याओं से भी निपटते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिमी देशों से नकल करने के बजाय स्वदेशी डिजाइन मॉडल अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत की अनूठी भौगोलिक स्थिति, जलवायु, व्यवहार पैटर्न और जनसंख्या घनत्व के कारण एकीकृत सुरक्षा क्षेत्र, मोबिलिटी हब्स और मिश्रित उपयोग वाले सड़क गलियारे सहित अनुकूलित समाधान की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम में न केवल सड़क सुरक्षा समाधान प्रदर्शित किए गए, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी, एडवांस प्लानिंग फ्रेमवर्क और कम लागत वाले, उच्च प्रभाव वाले डिजाइनों को भी प्रदर्शित किया गया, जो भारत में सड़कों की परिकल्पना और निर्माण के तरीके को बदल सकते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने एक ऐसे शासन मॉडल की वकालत की, जिसमें डीपीआर तैयार करने से पहले भौतिक योजनाओं को आमंत्रित किया जाता है और पारदर्शी तरीके से उनका मूल्यांकन किया जाता है, जिससे कार्यान्वयन के लिए एक स्पष्ट मार्ग मिल सके।उन्होंने दोहराया कि इनोवेशन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की भविष्य की योजना रणनीति की आधारशिला होनी चाहिए।

 

Tags: Ajay Tamta , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD