Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

पत्नी पत्रलेखा के साथ न्यूजीलैंड घूम रहे राजकुमार राव, पतझड़ के मौसम में दिए रोमांटिक पोज

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 13:07 IST

अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'मालिक' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ न्यूजीलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। खूबसूरत वादियों, झीलों और पहाड़ों के बीच असली प्राकृतिक अनुभव से जुड़ने के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने न्यूजीलैंड को चुना। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों न्यूजीलैंड में पतझड़ के मौसम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों आर्ट से भरे अंगूर के बागों में घूमते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हेलिकॉप्टर से पहाड़ों के सुंदर नजारों का भी आनंद लिया।

दोनों ऑकलैंड के पास स्थित ब्रिक बे वाइन और स्कल्प्चर ट्रेल पर भी घूमने गए। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आए। यह जगह खूबसूरत कलाकृतियों और प्रकृति से भरी हुई है।इसके अलावा, उन्होंने झील के पास बैठकर सुकून के पल भी बिताए।राजकुमार राव और पत्रलेखा ने वहां के स्थानीय गाइड रिंगी से दिलचस्प बातचीत की। उन्होंने रिंगी से माओरी समुदाय की पारंपरिक कहानियां और उनके अलग जीवन के बारे में जाना।

बता दें कि फैंस राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मालिक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।ट्रेलर लगभग 2 मिनट 45 सेकंड का है। कहानी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें साल 1988 का दौर दिखाया गया है।ट्रेलर की शुरुआत में पुलिस की भारी फोर्स दिखती है और बैकग्राउंड से वॉयस-ओवर सुनाई देता है, ''एक मजबूर बाप की औलाद हो तुम, जो नहीं हो वो बनने का ट्राई न करो।''

इसके बाद स्क्रीन पर राजकुमार राव नजर आते हैं। वह कंधे पर बंदूक लेकर ताव में चलते हुए दिखते हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी गैंगस्टर बनता है और फिर राजनीति में उतरकर विधायक का पद भी हासिल कर लेता है। फिल्म में देखना यह होगा कि वह अपने 'मालिक' के सफर को कैसे आगे लेकर जाता है।

ट्रेलर में मानुषी छिल्लर भी नजर आईं, जो राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर भी अहम रोल में हैं।ट्रेलर में हुमा कुरैशी के गाने 'दिल थाम के' की भी झलक देखने को मिली। 'मालिक' के निर्देशक पुलकित हैं। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD