Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

वीरेश शांडिल्य ने कहा मैकेनिक देश दुनिया की रीढ़ की हड्डी, वर्ल्ड मैकेनिक डे पर दी बधाई

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 18:54 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मैकेनिक देश व दुनिया की रीढ़ की हड्डी है इनके बिना देश दुनिया नहीं चल सकती। वीरेश शांडिल्य आज अंबाला शहर की टिंबर मार्किंट में वर्ल्ड मैकेनिक डे पर वीशू सचदेवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में बोल रहे थे। 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर वीरेश शांडिल्य का फ्रार्चुनर ग्रीन के चेयरमैन महेंद्र पाल, गुरविंदर राणा, हरदम सिंह सैनी, अनिल यादव, सुरेंद्र पाल केके, संजीव सेठ, महेंद्र पाल धीमान, गोल्डी पाहवा, मोहन धीमान, राहुल चड्ढा सहित सैंकड़ों लोगों ने वीरेश शांडिल्य का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्हें खुशी हुई कि फ्यूचर ग्रीन द्वारा पांचवा वर्ल्ड मैकेनिक डे अंबाला में मनाया जा रहा है जिसकी शुरूआत महेंद्र पाल ने 2020 में यमुनानगर में शुरू की थी। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मदर डे, फादर डे, फ्लावर डे, हग डे, डॉक्टर डे, सीए डे, योगा डे सहित कई डे मनाए जाते हैं लेकिन आज तक किसी ने देश दुनिया में यह कल्पना नहीं की वर्ल्ड मैकेनिक डे भी मनाया जाए इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र पाल व वीशू सचदेवा का आभार व्यक्त किया और घोषणा की कि वह छठां मैकेनिक डे कुरूक्षेत्र में बड़े स्तर पर मनाएंगे। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हम शोरूम से महंगी से महंगी चीेजें खरीद कर घर लाते हैं जैसे कार, स्कूटर, टीवी, फ्रीज, एसी व अन्य उपकरण खरीदते हैं और लाखों रूपए के खरीदते हैं लेकिन अगर वह खराब हो जाएं तो उन्हें ठीक एक मैकेनिक करता है जो 100, 200, 500 या 1000 रूपए में ठीक कर देता है लेकिन उस मैकेनिक को कोई याद नहीं रखता जबकि जिस कंपनी से वह सामान खरीदा होता है वह भी सामान नया नहीं भेजते बल्कि उस सामान को ठीक करने के लिए मैकेनिक भेजते हैं वीरेश शांडिल्य ने आहवान किया कि पूरे देश दुनिया में व सरकारों को वर्ल्ड मैकेनिक डे भी मनाना चाहिए जिनकी समाज में बहुत बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि चाहे जहाज हो, बस हो या ट्रेन जब यह सफर से वापस लौटकर फिर सफर के लिए तैयार होती है तो इनको मैकेनिक चेक करते हैं कि कोई कमी तो नहीं फिर यह हजारों लोगों को लेकर जहाज, बसें व ट्रेनें रोज चलती हैं। वीरेश शांडिल्य ने आयोजकों को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आॅल इंडिया मैकेनिक एसोसिएशन बनाई जाए इसमें एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया मैकेनिकों की आर्थिक मदद भी करेगा। 

इस मौके पर महेंद्र पाल, राहुल चड्ढा, सुरेंद्र पाल केके व वीशू सचदेवा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि वीरेश शांडिल्य ने आज सैंकड़ों मैकेनिकों को बहुत हौंसला दिया। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने मैकेनिकों को जिनमें मिस्त्री शुभम, पंडित नरेश, अनिल यादव, फौजी सहित दर्जनों मैकेनिकों को स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया और आयोजकों ने वर्ल्ड मैकेनिक डे पर वीरेश शांडिल्य को भी दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD