Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर पर्यावरण की अनदेखी का लगाया आरोप

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Van Mahotsav 2025, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 17:43 IST

दिल्ली में वन महोत्सव 2025 के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली के पर्यावरण के लिए एक नया अध्याय जोड़ रहा है। पिछली सरकारों ने इन कार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया। 

उन्होंने कभी दिल्ली के पर्यावरण की चिंता नहीं की और न ही पौधारोपण पर ध्यान दिया। सीएम गुप्ता ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली सरकार 2025 का वन महोत्सव कार्यक्रम चला रही है। इसमें दिल्ली के हर एक निवासी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। 

हर एक व्यक्ति समाज को दिशा देता है, उसकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, और हर एक व्यक्ति पेड़ लगाए। गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पेड़ न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करते हैं। 

यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली को हरा-भरा बनाएं।" उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस अवसर पर दिल्ली सरकार की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि वन महोत्सव 2025 दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। दिल्ली वन महोत्सव 2025 दिल्ली के लिए एक नया मील का पत्थर है। जब पीएम मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' से अभियान शुरू किया था, तब दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि इस अभियान को पीएम मोदी ने शुरू किया था। 

इससे दिल्ली को बहुत नुकसान हुआ। इसकी भरपाई दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कर रही हैं। दिल्ली का विकास तभी होगा, जब दिल्ली हरी-भरी होगी। जब दिल्ली के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकेंगे। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। इस दिन से दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने की शुरुआत हो रही है। 

इसमें दिल्ली का हर व्यक्ति हिस्सा लेगा।" उन्होंने कहा कि 200 और 300 साल पुराने पेड़ों की प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया। यह पहल दिल्लीवासियों को प्रकृति और पेड़ों से जोड़ेगी। दिल्ली सरकार ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को शामिल करने की योजना बनाई है। यह कदम दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa , Parvesh Sahib Singh Verma , Van Mahotsav 2025 , Ek Ped Maa Ke Naam , Bansuri Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD