Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सरदार-जी 3 को लेकर विवाद के बाद भी दिलजीत की चुप्पी बरकरार

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 11:58 IST

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार-जी 3 को लेकर विवाद जारी है। इस बीच अभिनेता में सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह प्राइवेट जैट में बैठे पोज देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बुधवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह स्वैग दिखाते हुए प्राइवेट जेट पर बैठे पोज दे रहे हैं। 

तस्वीरों में 'अमर सिंह चमकीला' अभिनेता अपने आलीशान प्राइवेट जेट में बैठे और पोज देते नजर आ रहे हैं। एक कैंडिड शॉट में, अभिनेता सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अपनी मूंछों को ताव देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सरदार जी 3 ने विदेशों में तोड़े रिकॉर्ड।"बता दें कि ये फिल्म 27 जून को दुनिया के कई देशों में रिलीज हुई है। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर जैसे स्टार्स शामिल हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट की एंट्री बैन हो गई थी। ऐसे में जब हानिया आमिर के साथ दिलजीत की फिल्म आई तो खूब बवाल हुआ। इसी कारण से फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया गया। वहीं, मेकर्स का कहना है कि पहलगाम अटैक से पहले ही फिल्म की कास्टिंग हो गई थी।

चल रहे विवाद के बीच, कई मशहूर हस्तियों ने दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आवाज उठाई है। हालांकि, टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली सहित कुछ लोगों ने अलग रुख अपनाया है और सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की है।फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ समय बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने दिलजीत दोसांझ से सभी रिश्ते तोड़ने की अपील करते हुए निर्देशक इम्तियाज अली को एक पत्र लिखा। 

इसमें कहा गया है, "आपका इस तरह से जुड़ना एक गहरे और विरोधाभासी संदेश को जन्म देता है। हम आपसे अपील करते हैं कि दिलजीत दोसांझ के साथ किसी भी सहयोग से पीछे हट जाएं।"फेडरेशन ने भारत सरकार से मांग की है कि दिलजीत दोसांझ और 'सरदार जी 3' के निर्माताओं का पासपोर्ट रद्द किया जाए और उनकी भारतीय नागरिकता भी समाप्त की जाए।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD