Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

घग्गर, टांगरी और मीरापुर चोएं में बहते पानी की स्थिति का डॉ. प्रीति यादव ने लिया जायज़ा

टांगरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, प्रशासन पूरी तरह सतर्क : डॉ. प्रीति यादव

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 03, 2025, 10:59 IST

पटियाला की डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने आज जिले से होकर गुजरने वाली घग्गर और टांगरी नदियों में पानी की स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम दूधनसाधां कृपालवीर सिंह, जल निकासी विभाग के एसडीओ रकविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में बारिश के कारण टांगरी नदी में जलस्तर कुछ बढ़ा है, लेकिन अभी पानी बांध से काफी नीचे है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और घबराने की कोई बात नहीं है।

डॉ. प्रीति यादव ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की। एसडीओ रकविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल घग्गर नदी में जलस्तर कम है और टांगरी नदी में हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन कोई खतरे की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज विभाग पूरी तरह सतर्क है।

इस मौके पर डॉ. प्रीति यादव ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर है। डॉ. यादव ने कहा कि टांगरी नदी के कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नदी में जल की मात्रा बढ़ी है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता से घग्गर, टांगरी और अन्य नदियों के जलप्रवाह पर निगरानी रखे हुए है। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल ये नदियाँ खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन जलस्तर बढ़ने की किसी भी संभावना को ध्यान में रखते हुए जल निकासी विभाग सहित संबंधित सभी विभाग पूरी तरह चौकस हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और यदि कोई जानकारी देनी हो या सहायता चाहिए हो तो कंट्रोल रूम के नंबर 0175-2350550 पर संपर्क करें।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD