Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 17:47 IST

540 करोड़ रुपए से अधिक के ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बिक्रम मजीठिया की पुलिस हिरासत को बढ़ा दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने बुधवार को उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें, विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में बिक्रम मजीठिया को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। 

इससे पहले, 26 जून को बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। उनकी रिमांड 1 जुलाई को समाप्त हो गई और बुधवार को मजीठिया को फिर से कोर्ट में पेश किया गया। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। 

उन पर 540 करोड़ रुपए से अधिक की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) और विजिलेंस ब्यूरो की जांच में पता चला कि मजीठिया ने बड़े पैमाने पर ड्रग मनी की हेराफेरी की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, 161 करोड़ रुपए की नकदी मजीठिया द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में जमा की गई, 141 करोड़ रुपए संदिग्ध विदेशी संस्थाओं के जरिए भेजे गए और 236 करोड़ रुपए बिना किसी घोषणा या स्पष्टीकरण के कंपनी के वित्तीय विवरणों में जमा किए गए।

बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने बदले की कार्रवाई बताया था। शिरोमणि अकाली दल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा था, "‘न कभी झुके हैं, न कभी झुकेंगे।’जितना जोर लगाना है, लगा लो। हर अकाली कार्यकर्ता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ है।"

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD