Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को निर्वाचित होने पर लगा बधाइयों का तांता

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, Dr Mohan Yadav, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh, Hemant Khandelwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 17:21 IST

भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल का निर्वाचन हुआ है। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। खंडेलवाल के निर्वाचन पर पार्टी में जश्न है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई की कमान विष्णु दत्त शर्मा के स्थान पर हेमंत खंडेलवाल को सौंप गई है। 

संगठन पर्व के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। उसके बाद पार्टी में मिठाइयां बांटी गई और खंडेलवाल का जोरदार स्वागत किया गया। खंडेलवाल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर केंद्रीय मंत्री और संगठन के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बधाई दी और उनके निर्वाचन पर प्रसन्नता जाहिर की है। 

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और निवृत्तिमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी खंडेलवाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा है कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के ही फलस्वरूप भाजपा परिवार आज विश्व का सबसे विशाल संगठन बना है। 

ऐसे ही कार्यकर्ताओं में से एक भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता एवं बैतूल विधानसभा से विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष एवं 44 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष शर्मा ने खंडेलवाल के निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन आगे बढ़ेगा और उनका कार्यकाल यशस्वी और सफल होगा। 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी और कहा कि खंडेलवाल को जो कार्य सौंपा गया, उसे उन्होंने सफलता के साथ समर्पित भाव से संपन्न करके दिखाया। वे अत्यंत सहज, सरल और शिष्टाचारी, राग-द्वेष से मुक्त और अहंकार शून्य हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबको साथ लेकर चलेंगे और आपके नेतृत्व में भाजपा की पूरी टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी। 

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , Dr Mohan Yadav , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh , Hemant Khandelwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD