Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:19 IST

अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी, जिसमें वह अभिषेक बच्चन संग नजर आई थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री ने पुराने पलों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में करीना अपने डेब्यू को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेली हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘25 साल और हमेशा के लिए…’ इसके साथ अभिनेत्री ने निर्देशक जे.पी. दत्ता, अभिषेक, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर को भी टैग किया।

जे.पी.दत्ता ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी थी। फिल्म 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में करीना और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। 

उनके साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। एक्ट्रेस की बात करें तो करीना ने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पहचान 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से मिली। 

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'जब वी मेट', 'युवा', 'गोलमाल रिटर्न्स', '3 इडियट्स', 'गोलमाल 3', 'बॉडीगार्ड', 'सिंघम रिटर्न्स', 'बजरंगी भाईजान', 'तख्त', 'गुड न्यूज' जैसी कई धमाकेदार फिल्में दीं। करीना को आखिरी बार स्क्रीन पर पिछले साल फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। 

इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चाओं में हैं जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। मनोरंजक क्राइम-ड्रामा 'दायरा' अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है और वर्तमान समाज की परेशानियों को पर्दे पर उतारती है। 

फिल्म में करीना और पृथ्वीराज अपनी मजबूत भूमिकाओं के साथ काम करने को तैयार हैं। 'दायरा' की कहानी को यश, सीमा और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है। 'सैम बहादुर' की सफलता के बाद यह मेघना की अगली निर्देशित फिल्म है।

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD