Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें उपायुक्तः जगत सिंह नेगी

आज यहां मानसून को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 17:16 IST

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मानसून को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, एसडीआरएफ, राजस्व व अन्यों विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

जगत सिंह नेगी ने सभी विभागों से वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल करने के साथ-साथ जिला स्तर पर तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बैठक में अवगत करवाया गया कि कांगड़ा, मंडी में भारी बारिश हो रही है और यहां हर तरह की पूरी तैयारी और मशीनरी तैनात की गई है। 

प्रदेश में बारिश-भूस्खलन के कारण बाधित 234 सड़कों को आज शाम तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक सभी नेशनल हाईवे यातायात के लिए सुचारू हैं। बिजली बोर्ड के 968 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हैं और बिजली बहाली के प्रयास जारी हैं। जलशक्ति विभाग की 23 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं जिन्हें शीघ्र बहाल किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 

रामपुर के सरपारा में बाढ़ की घटना हुई है लेकिन इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जगत सिंह नेगी ने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में घटना होने पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तुरंत प्रतिक्रिया दें। उन्होंने कहा कि मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में बड़े बांध हैं, इसलिए तीनों जिलों के उपायुक्त कड़ी निगरानी रखें और नियमों की उल्लंघना पाए जाने पर बांध सुरक्षा अधिनियम (डैम सेफ्टी एक्ट) और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को मद्देेनजर रखते हुए पर्यटक अपना गंतव्य चुनें और नदी-नालों के आसपास न जाएं। वहीं सभी एसडीएम को भी सतर्क रहने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एसडीआरएफ को बजट जारी किया जा चुका है। इसलिए पूरी तैयारी के साथ मशीनरी को तैनात रखें।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, निदेशक एवं विशेष सचिव आपदा प्रबंधन डीसी राणा, एसपी एसडीआरएफ अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन निशांत ठाकुर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र पाल सिंह, प्रमुख अभियंता जल शक्ति विभाग अंजु शर्मा व वरिष्ठ निजी सचिव तुलसी राम शर्मा उपस्थित रहे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD