Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां संग किया पौधरोपण

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 16:44 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी मां संग पौधरोपण किया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील की कि वो भी इस अभियान से जुड़ें और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।  

पुष्कर सिंह धामी ने मां संग किए पौधरोपण से जुड़ी कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “शासकीय आवास परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माताजी बिशना देवी के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात किया। 

यह अभियान मां के लिए श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आप सभी से भी आग्रह है कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करें। उत्तराखंड सीएमओ की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। 

मुख्यमंत्री के बेटे दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “मां जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। मां और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसका संरक्षण स्वयं करें। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे। पीएम मोदी की ओर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत 5 जून 2024 को की गई थी। पीएम मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए देशवासियों से अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की थी।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD