Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : अन्नपूर्णा देवी

Annpurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सरायकेला , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 15:57 IST

केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को सरायकेला के अपने दौरे के दौरान कांग्रेस और झारखंड की सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया और झारखंड सरकार को भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर संविधान की हत्या का आरोप लगाते हैं, उन्हें आपातकाल के काले दौर को याद करना चाहिए। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश को जेल में तब्दील कर दिया था। असल मायने में लोकतंत्र की हत्या उसी दौरान हुई थी।”

उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे आपातकाल के उस दौर को समझें, जब नागरिकों के अधिकारों को कुचल दिया गया था। इतिहास की सच्चाई को जानना आज के समय में बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां दोहराई न जाएं।अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा और इसे हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा, “राज्य में भय और भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। 

सरकारी कार्यालयों से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। झारखंड में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बेटियां। राज्य सरकार की मैया सम्मान योजना केवल चुनावी जुमला है। यह योजना केवल जनता को गुमराह करने का एक हथकंडा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और कार्यप्रणाली जनता के हित में नहीं हैं, बल्कि केवल सत्ता को बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं।"

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की योजनाएं, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि, देश के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके उलट झारखंड सरकार विकास कार्यों को लेकर उदासीनता और जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और जनता के हित में काम करती है।

 

Tags: Annpurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD