Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

'लूडो' की शूटिंग के दौरान घबरा गई थीं फातिमा सना शेख, बोलीं- 'छोटी-सी लाइन भी नहीं बोल पाई'

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 17:50 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म 'लूडो' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक सीन में उन्हें अपने को-स्टार राजकुमार राव को डायलॉग शुरू करने का इशारा देना था, ताकि वह अपना मोनोलॉग शुरू कर सकें, लेकिन वह बार-बार अपनी लाइन भूल जाती थीं और सीन को दोबारा शुरू करना पड़ता था। 

आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि एक कलाकार के तौर पर वह किसी किरदार से खुद को कैसे अलग करती हैं, इस पर उन्होंने कहा, "एक फिल्म पर एक एक्टर का कंट्रोल बहुत सीमित होता है। एक्टर सिर्फ अपनी एक्टिंग तक ही योगदान दे सकता है। 

उसके बाद निर्देशक तय करता है कि कौन सा सीन फिल्म में रखा जाएगा और कौन सा नहीं। हमें उस पर कुछ नहीं कहते।" फातिमा ने फिल्म 'लूडो' के उस सीन को याद किया, जिसमें वह बार-बार अपनी लाइन भूल रही थीं। उस दौरान उनके को-स्टार राजकुमार राव ने काफी धैर्य दिखाया। 

उन्होंने बताया कि निर्देशक अनुराग बसु ने भी उन्हें शांत और सहज महसूस करवाया, ताकि वह घबराए नहीं।फातिमा ने कहा, "फिल्म 'लूडो' में मेरा और राजकुमार का एक सीन था, जिसमें राजकुमार को मोनोलॉग शुरू करना था। मेरी सिर्फ 3-4 लाइनें थीं, जो उन्हें इशारा देने के लिए थीं, ताकि वो अपना डायलॉग शुरू कर सकें। 

लेकिन मैं वो छोटी-सी लाइनें भी ठीक से नहीं बोल पा रही थी। इस बात का बहुत बुरा लग रहा था, क्योंकि इससे मैं और ज्यादा घबराने लगी थी और दोबारा लाइनें भूलने लगी। ऐसे में अनुराग बसु और राजकुमार राव चाहते तो नाराज हो सकते थे, लेकिन उन्होंने बड़े ही प्यार से कहा, 'फैटी, इट्स ओके।'

बता दें कि फातिमा का निकनेम 'फैटी' है।उन्होंने कहा, "ऐसे वक्त पर ही समझ में आता है कि दूसरे लोग आपको कितना सपोर्ट करते हैं। अब जब कोई मेरे सामने लाइन भूलता है या गलती करता है, तो मैं नाराज नहीं होती। मैं उसे समझदारी से संभालती हूं।"फातिमा इन दिनों 'मेट्रो... इन दिनों' के प्रचार में जुटी हैं। ये फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD