Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

हानिया आमिर पर विवाद : दिलजीत दोसांझ का बड़ा फैसला, 'सरदार जी 3' भारत में नहीं होगी रिलीज

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie, Sardaar ji 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 17:32 IST

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर हुई आलोचना के बाद ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपनी विवादास्पद फिल्म 'सरदार जी 3' को भारत में रिलीज न करने का फैसला किया है। मंगलवार को दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि दिलजीत ने यह फैसला लिया है कि उनकी फिल्म 'सरदार जी 3' भारत में रिलीज नहीं होगी।

सोनाली ने अपने नोट की शुरुआत इस बात से की कि दिलजीत दोसांझ ने अपने 20 साल के करियर में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी सांस्कृतिक पहचान बनाई है। कई बार उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने चुपचाप और शांति से भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने लिखा, ''एक पाकिस्तानी अभिनेत्री होने के चलते उनकी आने वाली फिल्म 'सरदार जी 3' को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस समय हालात को देखते हुए यह बेहद दुखद और गलत है, क्योंकि यह फिल्म तो उस वक्त बनाई गई थी, जब ऐसा कोई राजनीतिक माहौल नहीं था।''

सोनाली ने कहा कि यह फिल्म उन प्रोड्यूसर्स ने अपनी बचत से बनाई है। यह फिल्म रीजनल फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है। अब इस फिल्म को रिलीज होने से रोकने की कोशिश करना सिर्फ एक कलाकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरी फिल्म बनाने वाली टीम और इंडस्ट्री के खिलाफ है।

उन्होंने आगे लिखा, ''यह फिल्म किसी बड़ी कंपनी या कॉरपोरेट ग्रुप की नहीं है, जो बड़े नुकसान झेल सके। बल्कि यह फिल्म किसी आम इंसान की पूरी कमाई और मेहनत से बनी है। अब इस फिल्म के रिलीज ना होने से उनका सारा पैसा खतरे में पड़ सकता है।''

सोनाली ने दिलजीत की फिल्म 'पंजाब 95' का भी ज़िक्र किया। इस फिल्म को बने हुए दो साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने अभी तक इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी है। इस फिल्म में दिलजीत एक मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभा रहे हैं। 

जसवंत सिंह खालरा ने उन निर्दोष पंजाबी लोगों के लिए लड़ाई लड़ी थी, जिन्हें पंजाब पुलिस ने बिना वजह पकड़ा था। यह सब उस वक्त हुआ था, जब भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पंजाब में आतंकवाद से लड़ाई चल रही थी।

उन्होंने कहा, ''इन सारी मुश्किलों के बीच भी दिलजीत ने भारत के लोगों और सरकार की भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने फैसला किया है कि वह यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं करेंगे। वह देश के इस समय के मूड के साथ खड़े हैं और देश के फैसलों का सम्मान करते हैं।

हां, इस फैसले से फिल्म के कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा, लेकिन दिलजीत सिर्फ अपने बारे में नहीं सोच रहे। वह प्रोड्यूसर्स, फिल्म की टीम और उन परिवारों के नुकसान को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी आजीविका इस फिल्म से जुड़ी है और साथ ही देश की भावनाओं और सम्मान का भी ख्याल रख रहे हैं।''

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie , Sardaar ji 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD