Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'सरदार जी 3' विवाद : पीएम मोदी को एआईसीडब्ल्यूए ने लिखा पत्र, दिलजीत दोसांझ को बैन करने की मांग

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie, Sardaar ji 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 17:08 IST

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर लोग बुरी तरह भड़के हुए हैं।  इस कड़ी में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई है। 

फिल्म में हानिया आमिर को कास्ट करने पर एआईसीडब्ल्यूए का कहना है कि दिलजीत का यह फैसला बेहद गलत है, खासकर तब जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई। ऐसे में पाकिस्तान से जुड़ी किसी भी फिल्मी हस्ती को भारत में प्रमोट करना सही नहीं है।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में एआईसीडब्ल्यूए ने कई मांगें रखीं, जिनमें दिलजीत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में तुरंत बंद करना, उनके गाने और फिल्में यूट्यूब, स्पॉटिफाई, जियो सावन और बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से हटाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा, उनके लाइव कॉन्सर्ट और सार्वजनिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करने पर भी पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की गई है। सरकार से आग्रह किया गया है कि किसी भी सरकारी इवेंट या प्रोग्राम में दिलजीत दोसांझ को शामिल न किया जाए। एआईसीडब्ल्यूए ने 'सरदार जी 3' की फंडिंग की गहन जांच करने और इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज होने से रोकने की मांग की है।

एआईसीडब्ल्यूए ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से भी अपील की है कि दिलजीत की आने वाली फिल्मों को सर्टिफिकेट न दिया जाए और उन्हें इंडियन सिनेमा से पूरी तरह बहिष्कृत कर दिया जाए।ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने दिलजीत दोसांझ पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। 

साथ ही चेतावनी दी है कि जो कोई भी उनके साथ काम करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 'सरदार जी 3' और दिलजीत को बॉयकॉट करने की मांग इंटरनेट पर तेज होती जा रही है। एआईसीडब्ल्यूए से पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी दिलजीत पर बैन लगाने की मांग की है।

एफडब्ल्यूआईसीई ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत और 'सरदार जी 3' टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही दिलजीत का पासपोर्ट और नागरिकता रद्द करने की भी अपील की। उनका कहना है कि दिलजीत ने इन हालातों में भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करके देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। 

सरदार जी 3' में दिलजीत और हानिया आमिर के अलावा नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी अहम किरदारों में हैं। बढ़ते विवाद को लेकर हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने फिल्म को भारत में रिलीज न करने की घोषणा की थी।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie , Sardaar ji 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD