Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिव प्रताप शुक्ल ने की शूलिनी मेला की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Dr Dhani Ram Shandil, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 12:27 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गत सायं सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी को राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 की बधाई दी।

उन्होंने इस अवसर पर सोलन के गंज बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा पीठ में पूजा-अर्चना की और सभी प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परम्परा एवं मान्यता के अनुसार सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मेले के अवसर पर तीन दिनों तक गंज बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा पीठ में विराजती हैं।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में रेडक्रॉस समिति सोलन के नए आजीवन सदस्यों को पिन अप किया और आशा जताई कि सभी रेडक्रॉस समिति के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा को अपना ध्येय बनाएंगे तथा जन-जन को इस दिशा में प्रेरित करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्रथम वर्ष के छात्र एवं चित्रकार विनीत कश्यप तथा कोला ज्योतिषाचार्य देवेन्द्र वर्मा को सम्मानित भी किया।

चित्रकार विनीत कश्यप द्वारा बनाए गए मां शूलिनी के चित्र ही इस वर्ष मेला निमंत्रण पत्र सहित अन्य प्रकाशनों में प्रयोग किए गए हैं। इससे पहले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल मुख्यातिथि का स्वागत किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चन्देल, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Dr Dhani Ram Shandil , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD