Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

धर्मेन्द्र प्रधान ने संबलपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया

शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय और बोधगया, मैसूर पैलेस, मैसूर और कर्नाटक के सोमनाथपुरा मंदिर परिसर में योग सत्र आयोजित किए

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओडिशा , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 18:37 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सुबह 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत ओडिशा के संबलपुर में मां समलेश्वरी मंदिर परिसर में नदी तट के पास योग सत्र में भाग लिया। इस सत्र में अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और संबलपुर के निवासी उनके साथ शामिल हुए। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि स्वास्थ्य के लिए समय की कसौटी पर खरा उतरने वाले और समग्र दृष्टिकोण के रूप में योग विश्‍व को भारत का उपहार है। 

उन्होंने योग को वैश्विक जन आंदोलन और वैश्विक सद्भाव तथा शांति का साधन बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निरंतर प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। श्री प्रधान ने सभी से, खासकर युवा पीढ़ी से, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया।शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर और तीन अन्य प्रतिष्ठित स्थानों, महाबोधि मंदिर, बोधगया, बिहार; मैसूर पैलेस, मैसूर, कर्नाटक; और सोमनाथपुरा मंदिर परिसर, सोमनाथपुरा, कर्नाटक में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए।

दिल्ली विश्वविद्यालय में, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, शिक्षा मंत्रालय के सहायक सचिव श्री सुनील कुमार बरनवाल, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, संकाय, कर्मचारी, मंत्रालय के अधिकारी और छात्र गहन योग सत्र में शामिल हुए। बोधगया में कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईएम बोधगया और राज्य/जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

मैसूर में कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर और राज्य/जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा सोमनाथपुरा में कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान और राज्य/जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन स्थानों पर मंत्रालय और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों, शिक्षकों और आम जनता के साथ योग सत्रों में भाग लिया।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD