Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब को फिट और हैल्दी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है सी.एम दी योगशाला: ब्रम शंकर जिम्पा

'सी.एम दी योगशाला' के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय समागम

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur,11th International Yoga Day, CM di Yogshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 18:08 IST

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में 'सी.एम. दी योगशाला' के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। समागम में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। 

उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक व आत्मिक शुद्धि का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेज रफ्तार जीवनशैली और बढ़ते तनाव से निपटने के लिए योग एक अचूक उपाय है, जिससे व्यक्ति न केवल तंदुरुस्त रह सकता है बल्कि नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रह सकता है।

विधायक जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सी.एम. दी योगशाला के माध्यम से पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से लेकर ब्लॉक स्तर तक योगशालाएं संचालित की जा रही हैं, जहां हजारों लोग नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल है जो पंजाब को फिट और हैल्दी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। उन्होंने इस दौरान पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान में सहयोग दें ताकि रंगले पंजाब के सपने को साकार किया जा सके। 

इस दौरान उन्होंने नौजवानों को नशे से दूर रहकर योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से सेहतमंद, अनुशासित और नशा मुक्त समाज की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने जानकारी दी कि आज जिले भर में 16 हजार से अधिक लोगों ने सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 

पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समागम में 2500 सौ से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में प्रतिदिन 341 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं। 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि यदि किसी मोहल्ले, गांव या संस्था के पास योग कक्षा के लिए स्थान उपलब्ध हो और कम से कम 25 लोगों का समूह हो, तो सरकार उनके पास प्रशिक्षित योग शिक्षक भेजेगी। इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर 7669400500 पर मिस्ड कॉल करके पंजीकरण कर सकते हैं। 

एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सी.एम. दी योगशाला जैसी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।कार्यक्रम में कुशल योग शिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों, लाभों और अभ्यास विधियों की जानकारी दी गई। सोनालिका डिवाइन संस्था द्वारा लाफ्टर योग व डांस योग का आयोजन कर लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया गया।

समागम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, एडीसी निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एसपी नवनीत कौर गिल, एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर, डीएसपी पलविंदर सिंह, डीएसपी नरिंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. हरीश भाटिया, सीएम दी योगशाला की जिला कोऑर्डिनेटर माधवी सिंह, नेशनल अवार्डी प्रमोद शर्मा, समाजसेवी संस्थाएं, स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , 11th International Yoga Day , CM di Yogshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD