Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव हमारे सैनिकों की बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है”: राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर इस बात का सबूत है कि नये भारत का निश्चय दृढ़ है और अब देश आतंकवाद का शिकार नहीं होगा, बल्कि ताकत और रणनीति के साथ जवाब देगा: रक्षा मंत्री

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Operation Sindoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 11:57 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 20 जून, 2025 को जम्मू और कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान में सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को एक शक्तिशाली संदेश दिया है कि नये भारत का निश्चय दृढ़ है और अब देश आतंकवाद का शिकार नहीं होगा, बल्कि ताकत और रणनीति के साथ जवाब देगा।" 

उन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने में सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव इस बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि सीमा पार आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के लिए एक चेतावनी बताया कि भारत अब आतंकवाद को और बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सिर्फ एक विराम है, एक चेतावनी है। मैं पड़ोसी देश को यह बताना चाहता हूं।" श्री राजनाथ सिंह ने सैनिक के जीवन को साहस और बलिदान से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा मातृभूमि के प्रति सशस्त्र बलों द्वारा दी गई सेवाओं का ऋणी रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर आयोजित बड़ाखाना में रक्षा मंत्री ने जवानों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने एक सैनिक के जीवन में शक्ति और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया।उन्होंने कहा, "यदि आप मजबूत हैं, तो हमारी सीमाएं मजबूत होंगी। 

जब सीमाएं मजबूत होंगी तो भारत भी मजबूत होगा।" इस कार्यक्रम में खुखरी नृत्य, भांगड़ा, कलरीपयट्टू और झांझ पटक सहित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Operation Sindoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD