Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी ने किया पुनर्वास केंद्र का दौरा

इलाज करा रहे मरीजों से की बातचीत, बढ़ाया हौसला

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 20, 2025, 16:25 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान के अंतर्गत नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास के प्रयासों की श्रृंखला में आज डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी गुरमीत सिंह ने जटवाली स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और इलाज करा रहे लोगों से बातचीत कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में इलाज करवा रहे लोगों की काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें अच्छी आदतों की ओर प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान मरीजों को कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी शामिल किया जाए, ताकि वे हमेशा नशा छोड़ने के लिए उत्साहित रहें।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने वहां मौजूद युवाओं से कहा कि जीवन अनमोल है और आपके परिवारों को आपसे बहुत प्यार और ज़रूरत है। इसलिए नशे को हमेशा के लिए छोड़कर अपने जीवन को खुशहाल बनाएं। उन्होंने ओट क्लिनिक में दवा लेने आए मरीजों से भी बातचीत की।

डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने ओट क्लिनिक के कार्यकलापों का भी निरीक्षण किया और कहा कि इलाज के लिए आने वाले लोगों को सही ढंग से देखभाल और अच्छा माहौल प्रदान किया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द नशे की दलदल से पूरी तरह बाहर आ सकें। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. एरिक ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबोहर और फाजिल्का में नशा मुक्ति केंद्र और जटवाली में पुनर्वास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त, ओट क्लीनिक भी चलाए जा रहे हैं जहां मरीजों को भर्ती किए बिना दवाइयाँ दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में इलाज पूरी तरह नि:शुल्क होता है और मरीजों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस मौके पर पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक संदीप चोपड़ा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD