Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तहत मॉडल जेल चंडीगढ़ में आयोजित हुआ आउटडोर योग सत्र

National Institute of Ayurveda Panchkula, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Ministry of AYUSH, Government of India, Panchkula
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 23:10 IST

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जन-जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष आउटडोर योग अभ्यास सत्र का आयोजन मॉडल जेल, चंडीगढ़ में किया गया। यह आयोजन दिनांक 18 जून 2025, बुधवार को "योग से सुधार, जीवन में बदलाव" की भावना के तहत संपन्न हुआ।

इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सत्र में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत जेल के कैदियों को योगाभ्यास कराया गया, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन भारतीय योग संघ के सहयोग से किया गया तथा इसे टीम एनआईए पंचकूला के डॉ. गौरव कुमार गर्ग (आईवाईडी समन्वयक), प्रो. प्रहलाद रघु, और डॉ. सुनीता यादव ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम की संकल्पना और मार्गदर्शन संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा, डीन प्रोफेसर  गुलाब पमनानी (अकादमिक एवं प्रशासनिक), और डीन प्रभारी प्रोफेसर सतीश गंधर्व के नेतृत्व में किया गया। यह सत्र जेल के बंदियों के लिए योग के माध्यम से आत्मअनुशासन, मानसिक शांति और शारीरिक सशक्तिकरण का संदेश लेकर आया।

मुख्य योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का मुख्य आयोजन 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा और कई गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और “स्वस्थ भारत” के निर्माण में सहभागी बनें।

 

Tags: National Institute of Ayurveda Panchkula , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Ministry of AYUSH , Government of India , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD