Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जी-7 में भागीदारी भारत के महत्व और पीएम मोदी के नेतृत्व का प्रमाण : कनाडा प्रधानमंत्री कार्नी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Kananaskis, Canada, G7 Summit, G7 Outreach Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कनानास्किस (कनाडा) , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 16:52 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा की सफल यात्रा का समापन कर लिया है। पीएम मोदी की यात्रा पर मेजबान देश कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी विश्व मंच पर भारत के महत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का प्रमाण है। 

द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में कार्नी ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने के लिए भारत को महत्वपूर्ण भागीदार देश बताया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए कार्नी का आभारी जताया। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आना और यहां के लोगों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नई दिल्ली ने विश्व के लिए कई सकारात्मक पहल की हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन में भागेदारी भारत के लिए मानवीय भलाई के लिए काम करने का एक अवसर है। 

भारत इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा, "भारत और कनाडा के बीच बेहतरीन संबंध हैं। कनाडाई कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं और भारतीय लोगों ने भी उसी तरह कनाडा की धरती में निवेश किया है। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने, लोकतंत्र और मानवता को मजबूत करने के साथ-साथ मानवीय भलाई के लिए अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

मैं इस वर्ष की शुरुआत में हुए आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं और आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।" उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट में यह भी कहा "प्रधानमंत्री कार्नी और मैं भारत-कनाडा मैत्री को गति देने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि उनकी बैठक बहुत अच्छी रही और कनाडा तथा भारत "लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन में दृढ़ विश्वास से जुड़े हुए हैं।"कार्नी ने कहा कि भारत 2019 में फ्रांस में बियारिट्ज बैठक से जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल रहा है। 

कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा, "यह आपके देश के महत्व, आपके नेतृत्व और उन मुद्दों के महत्व का प्रमाण है, जिन्हें हम मिलकर निपटाना चाहते हैं।" कार्नी भारत के साथ संबंधों को फिर से सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, जो उनके पूर्ववर्ती और पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में खराब हो गए थे, जिन्होंने खालिस्तानियों के प्रभाव में आकर भारत के खिलाफ आरोप लगाए थे। 

इससे पहले कार्नी ने कहा था कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है और आपूर्ति श्रृंखलाओं का केंद्र है।कनाडा में 1.8 मिलियन भारतीय-कनाडाई और 1 मिलियन भारतीय नागरिकों के साथ सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Kananaskis , Canada , G7 Summit , G7 Outreach Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD