Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की

आनी विधानसभा क्षेत्र में 81.30 करोड़ की 21 योजनाएं जनता को समर्पित

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sunder Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 11:53 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह संकल्प दोहराया तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्यों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि बागा-सराहन से निरमंड और आनी उप-मंडल के लिए 81.30 करोड़ रुपए की 21 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने 13.35 करोड़ की लागत से स्तरोन्नत निशानी से पाली परान्तला सड़क, 9.51 करोड़ से निर्मित कोयल से बशला संपर्क मार्ग, 4.24 करोड़ से निर्मित कटार से खादवी संपर्क मार्ग तथा 6.17 करोड़ से बजीर बावड़ी से थाचवा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने 6.28 करोड़ से पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में निर्मित नेचर इंटरप्रिटेशन एवं सेवा केंद्र, 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित बश्लेउ जोत के नजदीक स्थापित 10 केवी सोलर चार्जिंग सिस्टम तथा बागा सराहन से बश्लेउ जोत तक ब्राइडल पाथ के मुरम्मत कार्य का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने 2.31 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना निशानी, कुईकोड, डेगेड़, टोगी, ग्राहणा पेयजल योजना, 2.62 करोड़ की बहाव सिंचाई योजना कोयल कुहल के कमान क्षेत्र विकास, 2.03 करोड़ की पेयजल योजना समोह, जगेड़, गौरा, ग्वाल पंचायत लोट के सम्बर्धन कार्य, 88.77 लाख की पेयजल योजना तांदी कफ्टा के पुन संयोजन का कार्य, 1.77 करोड़ रुपये से उठाऊ पेयजल योजना खुन्न बांदल, कोहिला कमांद के संवर्धन 1.59 करोड़ रुपये की लागत से अवेरी गांव के लिए अतिरिक्त स्त्रोत दोहन योजना का उद्घाटन किया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने 9.09 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना कुपर्ण खड्ड से ग्राम पंचायत घाटु गमोग एवं शिल्ली के निर्माण कार्य और 9.50 करोड़ प्रस्तावित लागत से नगर पंचायत निरमंड के लिए अमृत 2.0 के तहत पेयजल योजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के तहत जन सुविधा के लिए विभिन्न पंचायतों के लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक भवनों का उद्घाटन भी किया। 

इसके तहत ग्राम पंचायत पोशना में 48.73 लाख, ग्राम पंचायत बक्खन में 44.61 लाख, ग्राम पंचायत जगातखाना में 32.30 लाख, ग्राम पंचायत शिशवी में 44.84 लाख रुपये से निर्मित तथा ग्राम पंचायत कोटी में 33.31 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन शामिल हैं। उन्होंने 1.55 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन खनाग एवं आवासीय भवन सहित अन्य विकास कार्यों तथा 7.18 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई दलाश के भवन का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा आनी क्षेत्र में सीबीएससी से संबंधित स्कूल जल्द खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने बागा सराहन क्षेत्र के युवाओं को ई-कार्ट पर 50 फीसदी अनुदान देने की घोषणा भी की। जलोड़ीजोत से रघुपुर गढ़ और सरेउलसर तक ब्राइडल पाथ बनाने, बागा सराहन से बठाड़ सड़क का सर्वेक्षण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की। 

मुख्यमंत्री ने सराहन में झील निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने का आश्वासन दिया, महिला मंडलों को 1-1 लाख रुपए देने तथा बागा सराहन में नेचर पार्क विकसित करने की घोषणा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की राशि भी लाभार्थी महिलाओं को वितरित की। 

इसके अलावा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। इससे पूर्व, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर एवं लोकेंद्र कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। लागों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया गया।

विधायक भुवनेश्वर गौड, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मिंया, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस परस राम एवं बंसी लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेस राम आजाद, यूपेंद्र कांत मिश्रा एवं चंद्रकेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sunder Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD