Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Amitabh Bachchan, Riteish Deshmukh, Sanjay Dutt, Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez, Housefull 5
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 16:30 IST

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर साजिद नाडियाडवाला की नई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपए था और प्रिंट्स तथा विज्ञापन पर 15 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च हुए, जिससे कुल लागत 240 करोड़ रुपए हो गई।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और गैर-थिएट्रिकल आय के जरिए मुनाफा हासिल कर लिया है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने स्मार्ट डील्स के जरिए 175 करोड़ रुपए वसूल लिए थे, जिसमें 90 करोड़ रुपए ओटीटी राइट्स, 55 करोड़ रुपए सैटेलाइट राइट्स और 30 करोड़ रुपए म्यूजिक राइट्स से आए थे।

इस तरह फिल्म को थिएटर में प्रदर्शन से 65 करोड़ रुपए की कमाई करनी थी। दुनिया भर में इसकी कमाई 227.7 करोड़ रुपए को पार कर चुकी है, जो मुनाफे के लिए जरूरी 150 करोड़ रुपए के ब्रेक ईवन मार्क से काफी ऊपर है। ‘हाउसफुल 5’ में कई सितारों को कास्ट किया गया है। 

इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे अभिनेता शामिल हैं।

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें दो क्लाइमेक्स हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है। ‘हाउसफुल’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। 

दूसरी फिल्म 2012 में आई। इन दोनों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। ‘हाउसफुल 3’ 2016 में रिलीज हुई, जिसे साजिद-फरहाद ने निर्देशित किया। चौथी फिल्म 2019 में आई और इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Amitabh Bachchan , Riteish Deshmukh , Sanjay Dutt , Jacqueline Fernandez , Jacqueline Fernandez , Housefull 5

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD