Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

भाजपा नेताओं को किसानों पर बोलने का हक़ नहीं, मोदी सरकार के कृषि कानूनों ने 750 किसानों की जान ली - तरूणप्रीत सोंध

भाजपा और अकाली नेताओं ने पूरे पंजाब में भू-माफिया चलाया, हजारों अवैध कॉलोनियां कटवाकर अपनी जेबें भरी - सोंध

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Neel Garg, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 12:23 IST

भाजपा नेताओं द्वारा लुधियाना में अर्बन इस्टेट बनाने के लिए आप सरकार की लैंड पूलिंग योजना पर भाजपा नेताओं के बयानों पर आम आदमी पार्टी ने तीखा पलटवार किया और पंजाब भाजपा के नेताओं पर भू-माफिया के साथ मिले होने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग के साथ लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सरकार के मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसानों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। 

उन्होंने किसानों का नाम लेने से पहले शर्म आनी चाहिए कि मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों ने पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 750 किसानों की जान ली, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से उन मौतों पर सहानुभूति के एक शब्द नहीं निकले। बेहद हैरानी जनक है कि भाजपा नेता किस मुंह से किसानों का नाम ले रहे हैं!

सोंध ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचे जा रही है और उसे मनमाने तरीके से अपने कुछ खास कॉर्पोरेट मित्रों को सौंप रही है। मोदी सरकार ने रेलवे, एलआईसी पोर्ट एअरपोर्ट समेत कई सार्वजनिक संपत्तियों अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिया। 

जबकि आम सरकार पंजाब के आम लोगों और गरीबों के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। आप सरकार ने आज तक कोई भी ऐसी योजना नहीं बनाई जिससे आमलोगों और किसानों को परेशानी हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली नेताओं ने अपनी सरकार के दौरान और उसके बाद भी पूरे पंजाब में बड़े पैमाने पर भू-माफिया चलाया। उन्होंने माफियाओं के साथ मिलकर हजारों अवैध कॉलोनियां कटवाई और अपनी जेब भरे। वहीं लाखों आम लोगों के पैसे फंसे, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा एवं बिजली, पानी, सड़क, सीवर जैसे अनेक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा।

उन्होंने कहा कि आप सरकार के लैंड पूलिंग योजना से किसानों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इससे सिर्फ भाजपा और अकाली नेताओं को दिक्कत हो रही है क्योंकि इसके लागू होने से लुधियाना से भू-माफियाओं का खत्मा हो जाएगा जिसके कारण इन नेताओं को निजी आर्थिक लाभ नहीं मिल सकेगा। इनकी समस्या किसानों को लेकर नहीं है, ये लोग भू-माफिया को बचाने के लिए हंगामा मचा रहे हैं।

मंत्री सोंध ने स्पष्ट किया कि यह लैंड पूलिंग योजना पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी है। किसी भी किसान से बिना सहमति एक इंच भी जमीन नहीं ली जाएगी। अगर कोई किसान जमीन नहीं देना चाहता तो वह उस पर पहले की तरह खेती कर सकता है। वहीं अगर जमीन देता है तो सरकार उसे प्रति एकड़ 1000 गज आवासीय और 200 गज व्यवसायिक प्लॉट विकसित करके देगी, जहां बिजली, पानी, सड़क, सीवर, खेल के मैदान, पार्क, स्ट्रीट लाइट आदि तमाम सुविधाओं की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। 

वहीं अगर किसान चाहे तो वह 500 गज के दो आवासीय प्लॉट भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई धक्का नहीं किया जाएगा। जमीन देना और न देना, यह पूरी तरह किसानों की मर्जी पर निर्भर है। इसके अलावा किसानों को जमीन देने के एक महीने के भीतर लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) दिए जाएंगे, ताकि वह उस जमीन पर अपने हिसाब से बिल्डिंग बना सकता है, किराए पर दे सकता है या जरूरत पड़ने पर बेच भी सकता है। 

यह पूरी तरह किसान फ्रेंडली योजना है। विपक्षी नेता सिर्फ किसानों को गुमराह करने और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Neel Garg , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD