Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नई शिक्षा नीति के लिए पीएम मोदी का आभार, वैश्विक शिक्षा के लिए भारत के खुले द्वार : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Dharmendra Pradhan, National Education Policy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 12:00 IST

महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने 'मुंबई राइजिंग-क्रिएटिंग एन इंटरनेशनल एजुकेशन सिटी' पहल के तहत पांच विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों को मुंबई और नवी मुंबई में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आधिकारिक तौर पर आशय पत्र (एलओआई) दिया है। 

इस अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान सीएम फडणवीस ने नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने देश के लिए नई शिक्षा नीति बनाई। 

अब दुनिया के लोग शिक्षा के लिए भारत आएंगे। इसका श्रेय पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जाता है। यह बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने एलओआई दिया और यह बहुत कम समय में हुआ, यानी सिर्फ एक महीने में यह काम हुआ। यह मोदी सरकार के काम करने का तरीका है। 

आज तमाम विश्वविद्यालयों को एलओआई मिल रहा है। यह बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुंबई में सभी पांच विश्वविद्यालयों का स्वागत करना चाहता हूं। यूजीसी ने पांच विश्वविद्यालयों को आशय पत्र दिया है। उनके परिसर महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे। 

ये पांच विश्वविद्यालय एबरडीन विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय, इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय और आईईडी यूरोपीय डिजाइन संस्थान हैं। एनईपी ने वास्तव में हमारे भारत में शिक्षा के द्वार खोले हैं। हम हमेशा मुंबई और महाराष्ट्र को शिक्षा का केंद्र बनाना चाहते थे और हम भारत सरकार का आभार व्यक्त करते है कि हमें हर स्तर पर उनका सहयोग मिल रहा है। 

पिछले 20 वर्षों से हम अक्सर सुनते आ रहे हैं कि भारत जल्द ही न केवल भारतीय छात्रों को बल्कि दुनिया भर से आने वाले छात्रों को भी विश्व स्तरीय वैश्विक शिक्षा प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों की उपस्थिति का गवाह बनेगा। हालांकि लंबे समय तक यह केवल एक बातचीत ही रही लेकिन अब यह वास्तविकता है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पेश की गई एनईपी 2020 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वैश्विक शिक्षा के लिए भारत में प्रवेश करने के लिए दरवाजे खुल गए हैं। परिणामस्वरूप, कई उच्च रैंकिंग वाले विश्वविद्यालय अब भारत आ रहे हैं। 

मैं इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी और हमारे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करता हूं।" अहमदावाद विमान हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी दुनिया का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि वे हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ ही हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना में अपने लोगों को खो दिया।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Dharmendra Pradhan , National Education Policy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD