Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण जागरूकता पर जोर, दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Kapil Mishra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 11:54 IST

देश के जाने-माने पर्यावरण विशेषज्ञ और हॉर्टिकल्चर वैज्ञानिक अजय कुमार कौशिक की दो पुस्तकों का शनिवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली के महत्व को लेकर कई अहम बातें सामने रखी गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को स्वच्छता का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि केवल सरकार के भरोसे कोई भी शहर स्वच्छ नहीं रह सकता। 

उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के पक्ष में नहीं हूं जो इधर-उधर कूड़ा फैलाते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-बैनर लगाकर जगह को गंदा करते हैं। दिल्ली को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नागरिकों की भी भागीदारी और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। 

जब तक जनता स्वयं स्वच्छता को अपना कर्तव्य नहीं मानेगी, तब तक कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।" मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली को जिस स्थिति में छोड़ा गया था, उसे बदलने का काम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है। 

मुख्यमंत्री के विजन में अब दिल्ली आगे बढ़ रही है और विकास के कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।विमोचित पुस्तकों के लेखक अजय कुमार कौशिक ने कार्यक्रम के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल किताबें लिखना नहीं, बल्कि देश को हरा-भरा, रंगीन और सुगंधित बनाना है।

हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि हम ऐसे पौधे लगाएं जो भारतीय आबोहवा के अनुकूल हों। केवल विदेशी पौधों की नकल करने से कोई लाभ नहीं, अगर वे यहां जीवित ही न रह सकें। हमें सजावटी और सुगंधित ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो दिल्ली की सड़कों और बंजर क्षेत्रों को जीवंत कर सकें। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके भरोसे को टूटने नहीं देंगे। दिल्लीवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर नागरिक को चाहिए कि वे अपने घर, छत और बालकनी में कम से कम दो पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें।

पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसकी देखभाल ही असली उद्यान-प्रेम की पहचान है। हर व्यक्ति को पौधों से जुड़ाव रखना चाहिए और उन्हें सहेजना चाहिए।इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रॉबिन हिबू ने भी स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर लोगों से अपील की।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने आंगन से शुरुआत करनी होगी। एक पौधा लगाइए, उसे खाद-पानी दीजिए, प्यार दीजिए और घर की गंदगी को इधर-उधर मत फेंकिए। यमुना को साफ करना हो या हरियाली बढ़ानी हो, सरकार की योजना तभी सफल होगी जब उसमें आम नागरिक भी पूरे मन से भागीदारी निभाएं। 

केवल सरकारें नहीं, बल्कि हर दफ्तर, हर एनजीओ, मीडिया, छात्र और आम नागरिक को अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई और हरियाली बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Kapil Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD