Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

कमलेश पासवान ने चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा और 300 उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया

डीजीसीए द्वारा अनुमोदित प्रशिक्षक को प्रशिक्षण ड्रोन कौशल कार्यक्रम का शुभारंभ

Kamlesh Paswan, Bharatiya Janata Party, BJP, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 11:32 IST

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की नई कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन किया। मंत्री ने 300 उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) का भी उद्घाटन किया और गरुड़ एयरोस्पेस के डीजीसीए द्वारा अनुमोदित प्रशिक्षक को प्रशिक्षण (टीटीटी) कार्यक्रम की शुरूआत की। इस महत्‍वपूर्ण शुभारंभ का समर्थन भारत ड्रोन एसोसिएशन (बीडीए) के प्रमुख सदस्यों ने किया। 

इस शुभारंभ में अत्यधिक कुशल ड्रोन दीदियों द्वारा कृषि-ड्रोन शानदार प्रदर्शन भी किया गया। यह बढ़ते ड्रोन प्रणाली में आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देने की गरुड़ एयरोस्पेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इस अवसर पर बोलते हुए, श्री कमलेश पासवान ने ड्रोन तकनीक में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दूरदर्शी प्रयासों के लिए गरुड़ एयरोस्पेस और इसके संस्थापक और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक ड्रोन केंद्र बनाने के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के सपने को अग्निश्वर जैसे युवा उद्यमियों और गरुड़ एयरोस्पेस जैसी नवोन्मेषी कंपनियों के समर्पण के माध्यम से वास्तव में साकार किया जा सकता है। उन्होंने स्वदेशीकरण फैक्ट्री में स्थानीय पुर्जा निर्माताओं को एक छत के नीचे एकजुट करने के लिए भारत ड्रोन एसोसिएशन की भी सराहना की। 

यह एक अत्याधुनिक सुविधा केंद्र है जो अगले दो वर्षों में 1 लाख से अधिक ड्रोन बनाने में सक्षम है। मंत्री ने अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी एक ही स्थान पर 2,000 कृषि-ड्रोन नहीं देखे हैं, जैसा कि उन्होंने गरुड़ स्वदेशी विनिर्माण सुविधा में देखा - यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो ड्रोन नवाचार और संख्‍या में अग्रणी होने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

गरुड़ एयरोस्पेस के संस्थापक और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2022 में हमें 2026 तक एक लाख भारत में निर्मित ड्रोन बनाने का विजन दिया था। हमने अब तक 4,000 ड्रोन बना चुके हैं और हमें विश्वास है कि हम अगले दो वर्षों में यह लक्ष्य प्राप्‍त कर लेंगे।”35,000 वर्ग फीट में फैली गरुड़ एयरोस्पेस की अत्याधुनिक कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा उन्नत मानव रहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) के डिजाइन, निर्माण और सही परीक्षण के लिए देश का अपनी तरह का पहला केंद्र है। 

नई सुविधा गरुड़ एयरोस्पेस की मौजूदा विनिर्माण इकाई के विस्तार है और भारत में ड्रोन निर्माण और कौशल विकास को आगे बढ़ाने में एक बड़ी उपलब्धि है। दूसरी ओर प्रशिक्षक को प्रशिक्षण (टीटीटी) कार्यक्रम गरुड़ एयरोस्पेस की प्रमुख कौशल निर्माण और विकास पहल है जिसे शिक्षकों और पेशेवरों को प्रमाणित ड्रोन प्रशिक्षक बनने के लिए सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग भागीदारों के सहयोग से भारत भर में रणनीतिक रूप से स्थित 300 उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) एक मजबूत भागीदार नेटवर्क के माध्यम से ड्रोन नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को आगे बढ़ाएंगे।                                  

 

Tags: Kamlesh Paswan , Bharatiya Janata Party , BJP , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD