Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

दिशा पाटनी के जन्मदिन पर मौनी रॉय का स्पेशल पोस्ट, कहा- 'जिंदगी में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया'

Disha Patani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 17:42 IST

अभिनेत्री दिशा पाटनी शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त मौनी रॉय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौनी ने दिशा को 'बेस्टमेट' का टैग देते हुए एक्ट्रेस को हर दिन उनका हालचाल जानने के लिए धन्यवाद दिया।मौनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों छुट्टियां मनाते हुए और साथ में खास पल बिताते हुए नजर आ रही हैं।

मौनी ने कहा, "मेरी रहस्यमयी, जिंदादिली और सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और राजकुमारी, मैं तुम्हारी सभी खूबियों से प्यार करती हूं, जो तुम्हें खास बनाती हैं।"उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "चाहे मौसम जैसा भी हो, मेरी जिंदगी में खुशियां और हंसी लेकर आने के लिए धन्यवाद। चाहे तुम दुनिया के किसी भी देश में हो, हर दिन मेरा हाल-चाल पूछने के लिए भी शुक्रिया। बहुत आसानी से और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया।"

मौनी ने कहा कि दिशा के साथ लाइफ मजेदार और पागलपन से भरी होती है।एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे कहा, "मैं दुआ करती हूं कि भगवान तुम्हें वह सब कुछ दे जो तुम्हारा ज्यादा सोचने वाला दिमाग और बहुत प्यार करने वाला दिल चाहता है। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकती।"बता दें कि दिशा इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं उनकी गिनती उन हस्तियों में भी की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं।

दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं।दिशा ने अभिनय की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' से की थी, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद वह 'कुंग फू योगा', 'वेलकम टू द न्यूयॉर्क', 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'योद्धा', 'राधे' समेत अन्य फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड, साउथ के साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।

 

Tags: Disha Patani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD