Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मतदाता ही लोकतंत्र का मूल: पंकज अग्रवाल

स्टॉकहोम सम्मेलन में चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग में भारत की दीर्घकालीन साझेदारी का रखा पक्ष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 16:05 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान द्वारा स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग में भारत की दीर्घकालीन साझेदारी का पक्ष रखा। श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों के साथ भी कई दौर की द्विपक्षीय बैठकें की। 

इसके अलावा, वे स्वीडन में रह रहे अप्रवासी भारतीयों से भी रूबरू हुए। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों को उनके वोट के महत्व के बारे बताया और जानकारी दी कि भारत चुनाव आयोग लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान एनआरआई वोटर के वोट डालवाने के लिए अलग से व्यवस्था करता है। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। 

चुनाव आयोग तो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने का एक माध्यम होता है। असली मजबूती तो मतदाता होता है। श्री ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रबंधन में भारत के नेतृत्व को रेखांकित किया। इस सम्मेलन में लगभग 50 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका आयोजन स्वीडिश विदेश मंत्रालय, स्वीडिश चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) द्वारा किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिन देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों के साथ बातचीत की है उनमें यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मंगोलिया, मोल्दोवा, लिथुआनिया, मोरिशियस, जर्मनी, यूक्रेन, क्रोशिया और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस क्षेत्रों में गलत सूचना, डिजिटल व्यवधान, चुनावी सुरक्षा, जलवायु संबंधी जोखिम और चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका शामिल है।

 

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD