Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

योग दिवस को लेकर मंत्री प्रताप राव जाधव बोले, 'इस बार ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम'

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 15:08 IST

केंद्र सरकार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस बार 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, जिसका मुख्य आयोजन विशाखापत्तनम में होगा। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने गुरुवार को योग दिवस की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि योग की पहुंच को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम किए हैं, जिनमें दुनिया के अन्य देश भी शामिल हैं। 

प्रतापराव जाधव ने कहा कि यह साल खास है, क्योंकि हम योग दिवस के 10 साल की सफलता का उत्सव मना रहे हैं। इस बार इसकी थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है। इस साल मुख्य आयोजन विशाखापत्तनम में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। राज्य सरकार ने "योग आंध्र" के रूप में एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य 10 लाख योग साधकों का निर्माण है।

उन्होंने कहा कि देशभर में नई दिल्ली, भुवनेश्वर, नासिक और पुडुचेरी जैसे शहरों में काउंटडाउन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजनों में जनता की भागीदारी और ऊर्जा ने एक नए उत्साह का संचार किया है। यह योग को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है।केंद्रीय मंत्री ने अपील की कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, जीवन जीने की एक समग्र कला है, जो संयम, अनुशासन और आत्म-शांति सिखाती है। आइए मिलकर योग दिवस को जन-जन का उत्सव बनाएं और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

केंद्रीय मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में आयोजित होने वाले 10 प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'योग संगम' में 21 जून को देशभर में एक लाख से अधिक जगहों पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन होगा। योग बंधन के तहत 10 साझेदार देशों में भारतीय दूतावासों के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग सत्र होंगे। योग पार्क कार्यक्रम के जरिए देशभर में एक हजार योग पार्कों का निर्माण या उन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

योग समावेश के तहत दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और विशेष जरूरत वाले समूह के लोगों के लिए खास योग कार्यक्रम रखा गया है। योग प्रभाव में 2015 से 2025 तक योग के सामाजिक और स्वास्थ्य प्रभाव का मूल्यांकन होगा। इसके अलावा 'योग कनेक्ट' के तहत वैश्विक योग शिखर सम्मेलन में योगगुरु, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और प्रभावशाली हस्तियां शामिल होंगी। 

हरित योग का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और योग को जोड़ती हुई गतिविधियां शामिल की जाएंगी। योग अनप्लग्ड कार्यक्रम में युवाओं को आकर्षित करने के लिए ऑफलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर योग केंद्रित इवेंट्स रखे जाएंगे।योग महाकुंभ का भी आयोजन होना है, जिसमें देश के 10 शहरों में हफ्तेभर चलने वाला योग महोत्सव शामिल रहेगा। संयोग कार्यक्रम के तहत समकालीन चिकित्सा प्रणालियों में योग के साक्ष्य-आधारित एकीकरण पर मेडिटेशन को शामिल किया गया है।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD