Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

एसबीआई ने ग्राहक सेवा अनुभव को सुधारने के लिए 13,455 जूनियर एसोसिएट को किया भर्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:45 IST

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में ग्राहक सेवा अनुभव को सुधारने के लिए बैंक ने 13,455 जूनियर एसोसिएट को भर्ती किया है।  इस भर्ती का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्तियों को भरना था।एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, "सभी श्रेणियों में हमारी कुल भर्ती लगभग 18,000 लोगों की है, जिनमें से लगभग 13,500 लिपिकीय भर्ती है, जबकि 3,000 परिवीक्षाधीन अधिकारी और स्थानीय स्तर के अधिकारी हैं।"

एसबीआई ने बताया कि बैंक में 2,36,000 से अधिक कर्मचारी हैं, जो सार्थक रोजगार सृजन और बैंकिंग पेशेवरों की अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 8.3 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। मार्च 2025 तक बैंक के पास 53.82 लाख करोड़ रुपए से अधिक का जमा है, जिसमें सीएएसए अनुपात 39.97 प्रतिशत और 42.20 लाख करोड़ रुपए से अधिक का अग्रिम है।

एसबीआई की होम लोन और ऑटो लोन मार्केट में क्रमशः 27.3 प्रतिशत और 20.2 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8,076.84 करोड़ रुपए का लाभांश चेक दिया।एसबीआई के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में वित्त मंत्री को यह चेक सौंपा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा," वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एसबीआई के चेयरमैन सीएस सेट्टी से 8076.84 करोड़ रुपए का लाभांश चेक मिला।"भारत की टॉप पब्लिक सेक्टर कंपनियों ने 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की, जिससे सरकार की राजकोषीय स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई और बीमा दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने क्रमशः 18,643 करोड़ रुपए और 19,013 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ के साथ बढ़त हासिल की। ​​वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एसबीआई का शुद्ध लाभ अब 70,901 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि एलआईसी ने 48,151 करोड़ रुपए का प्रभावशाली शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD