Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगत कबीर जी के दोहे आज भी समाज और मानव जीवन में पूरी तरह प्रासंगिक: गुलाब चंद कटारिया

मोहाली में भगत कबीर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में शामिल हुए

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Mohali
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:36 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां भगत कबीर जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजज, लांडरां में भगत कबीर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में शामिल होते हुए कहा कि भगत कबीर जी के दोहे और शिक्षाएं आज की सामाजिक परिस्थितियों और मानव जीवन के लिए पूरी तरह प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) में जन्मे इस महान संत को यद्यपि किताबी ज्ञान नहीं था, लेकिन उन्होंने महान संतों की संगति से अनुभव के आधार पर ज्ञान प्राप्त किया। यही कारण है कि सैकड़ों वर्षों के बाद भी उनकी शिक्षाएं आम लोगों, समाज और बुद्धिजीवियों के बीच उतनी ही प्रभावी हैं।उन्होंने कहा कि भगत कबीर जी भक्ति आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ थे, जो ईश्वर के प्रति प्रेम और भक्ति पर केंद्रित था। 

कबीर जी को संत रामानंद और शेख तकी जैसे गुरुओं से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने उनके अद्वितीय दर्शन को आकार दिया। उन्होंने कहा कि जिस समय संत कबीर का अवतरण हुआ, वह समय भारत में विदेशी आक्रांताओं के हमलों, नरसंहारों और लूटपाट का समय था। ऐसे कठिन वातावरण में कबीर साहब स्वयं लोगों के बीच विश्वास, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए जाते थे। वे लोगों से सीधा संवाद करते थे। 

उस समय भेदभाव, जातिवाद और छुआछूत की गहरी नींद में सोए लोगों को जगाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी था, क्योंकि एक जागृत व्यक्ति ही समाज का भला कर सकता है, इसलिए उन्होंने पहले समाज को जगाया और फिर उन्हें बोध कराया। उन्होंने कहा कि भगत कबीर जी ने उस समय के विभाजित समाज में सद्भाव लाने के लिए सामाजिक सद्भाव का बारीक धागा बुना। उन्होंने इसे ज्ञान के रंग से खूबसूरती से रंगा। 

उन्होंने एकता और सद्भाव का मजबूत सूत्र तैयार किया तथा समरस समाज के निर्माण का ताना-बाना बुना।उन्होंने कहा कि भगत कबीर जी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और करुणा के बिना मानवता की रक्षा नहीं की जा सकती। असहाय लोगों की मदद के बिना समाज में समरसता नहीं आ सकती। सभी मनुष्यों के प्रति प्रेम ही सच्चा मानव धर्म है।

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि वे स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि वे आज भगत कबीर जी की जयंती के अवसर पर भगत कबीर वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.) द्वारा श्री हरि शरणम सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा दलगत भावना से ऊपर उठकर बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित यह सेमिनार निःसंदेह आने वाले समय में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में जाना जाएगा।

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरां कैंपस के ऑडिटोरियम में भगत कबीर वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.) द्वारा श्री हरि शरणम सेवा संस्थान के सहयोग से, फाउंडेशन के संस्थापक महासचिव प्रदीप सिंह हैप्पी व संस्थान के अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी भगत कबीर जी के जीवन व शिक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। अमृतसर उत्तरी के विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भगत कबीर जी एक समाज विज्ञानी के रूप में जाने जाते हैं, भगत कबीर जी के क्रांतिकारी विचारों की प्रामाणिकता आज भी पूरी तरह से बरकरार है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि मध्यकाल में भी भगत कबीर जी ने राजाओं व बादशाहों की मौजूदगी में स्पष्ट व निडरता से कहा था कि शब्दों के अर्थ होते हैं और अर्थों की खोज करके ही जीवन की सच्चाई को पाया जा सकता है। भगत कबीर जी ने मध्यकाल में लोगों को नई उम्मीद दी थी।

इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल, बाल मुकंद शर्मा चेयरमैन पंजाब राज्य खाद्य आयोग, गुरप्रीत सिंह जी पी, पूर्व विधायक बस्सी पठाना, परमजीत कौर लांडरां (पूर्व चेयरपर्सन पंजाब राज्य महिला आयोग), संजीव वशिष्ठ, सुखविंदर सिंह गोल्डी, कुलजीत सिंह बेदी डिप्टी मेयर मोहाली, सुरिंदर सिंह किशनपुरा, कवलजीत सिंह रूबी-अध्यक्ष सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट मोहाली, परमजीत सिंह काहलों, प्रेम सिंह ढिल्लों, एडवोकेट गुरजीत सिंह शेखां माजरा, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह बैंस, पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सोहल, फुलराज सिंह-स्टेट अवार्डी, हरमनप्रीत सिंह-सनी खन्ना, जसवंत सिंह भुल्लर, डीएसपी हरसिमरत सिंह बल्ल, कवलजीत कौर सुहाना और जसवीर कौर अतली भी मौजूद थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD