Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में MY Bharat स्वयंसेवकों ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में लिया भाग करमजीत सिंह रिंटू ने स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया भरोसा सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई: विधायक डॉ अजय गुप्ता हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गुलाब चंद कटारिया ने 'होला मोहल्ला' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन पद्म भूषण तरलोचन सिंह प्रथम डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी घोषणाएं, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा निर्धारित समय सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की है प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा हरियाणा ने सर्टिफाइड ज़मीन के रिकॉर्ड ऑनलाइन किए विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 14 शिकायतें, 11 शिकायतों का किया मौके पर ही समाधान नांगल चौधरी में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार : डॉ. अमित कुमार अग्रवाल भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की

 

नांगल चौधरी में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार : डॉ. अमित कुमार अग्रवाल

उच्चस्तरीय बैठक में परियोजना की प्रगति की हुई समीक्षा, उद्योग जगत के सुझावों से तय होगी आगे की कार्ययोजना

Haryana Administration, Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Dr Amit Kumar Agrawal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 10:49 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री सुशील सारवान, नारनौल के उपमंडल अधिकारी श्री अनिरुद्ध यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन हरियाणा मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। परियोजना का विकास, संचालन और रखरखाव सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जाएगा।आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने परियोजना स्थल पर अब तक हुए कार्यों और प्रगति की समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का लगातार प्रयास है कि राज्य में आधुनिक औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि उद्योगों को बेहतर माहौल मिले, निवेश बढ़े और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी का मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक हब इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

उन्होंने परियोजना के बेहतर और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हितधारकों और उद्योग विशेषज्ञों से सुझाव, विचार और फीडबैक लिए, ताकि इसे और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया। इनमें सीमेंस, केईसी इंटरनेशनल, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, डीआरए इन्फ्राकॉन तथा टाटा समूह सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

बैठक में आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने सभी हितधारकों का उनके बहुमूल्य सुझावों और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बैठक से मिले सुझाव परियोजना की अंतिम कार्ययोजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना हरियाणा को लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ उत्तर भारत में व्यापार और माल परिवहन को भी नई गति देगी।

 

Tags: Haryana Administration , Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Dr Amit Kumar Agrawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD