Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थाई समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

भटियात , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 18:53 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन प्रभावित स्थानों का का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने पातका डलहौजी सड़क मार्ग पर गाहर दा घटु तथा नूरपुर सांझी - नाला -लाहडू - तुन्नू हट्टी मार्ग पर टिक्कर गला घार सहित कई अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। 

इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने भारी वर्षा के कारण बाधित सड़क मार्गों की त्वरित बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 21 व 22 जुलाई की भारी बारिश से टिक्कर गला घार मे लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा जिस तत्परता के साथ लोक निर्माण विभाग ने दिन-रात चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सड़क मार्ग को बहाल किया है वह काबिले तारीफ है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचपी डीआरआरपी के अंतर्गत पनियाला, टिक्कर गला के अतिरिक्त शाहपुर - सिंहुता - चुवारी रोड में विभिन्न भूस्खलन प्रभावित स्थानों में भूस्खलन की स्थाई रोकथाम के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जाए ताकि भविष्य में क्षेत्र की इन प्रमुख सड़क मार्गों पर किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न हो। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनने के उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर तथा खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD