Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी 25 साल से ज्यादा समय से लंबित कर्मचारियों की शिकायतें सुलझाई गईं : मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?', कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के नए चुने गए सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन-कम-ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की टी20 इतिहास में अपनी दूसरी बड़ी जीत चंडीगढ़ में MY Bharat स्वयंसेवकों ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में लिया भाग करमजीत सिंह रिंटू ने स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया भरोसा सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई: विधायक डॉ अजय गुप्ता हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गुलाब चंद कटारिया ने 'होला मोहल्ला' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन पद्म भूषण तरलोचन सिंह प्रथम डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी घोषणाएं, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा निर्धारित समय सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी

 

विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मोहाली विधानसभा क्षेत्र में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रमों का सिलसिला जारी

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 12:32 IST

पंजाब सरकार द्वारा लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र मोहाली में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी वार्डों में लगातार लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

आज वार्ड नंबर 43, सेक्टर-116 (आंसल) में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों का कल्याण उनकी मुख्य प्राथमिकताएं हैं।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब तक लगभग 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि ये भर्तियां योग्यता एवं मेरिट के आधार पर पारदर्शी ढंग से की गई हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में की गई पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में आवश्यक बुनियादी ढांचे, उपकरणों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार हुआ है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी पंजाब सरकार द्वारा व्यापक प्रयास किए गए हैं। 

पंजाब भर में स्थापित आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और आवश्यक टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा लोगों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।महिलाओं के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने संबंधी योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार लाभ प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए परिवहन, ठहरने, चिकित्सा सहायता और गाइड की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि पंजाब में विभिन्न स्थानों पर खेल स्टेडियमों के निर्माण और नवीनीकरण का कार्य जारी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, सड़कों और अन्य विकास कार्यों के क्षेत्र में जन-केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्वयंसेवक, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। लोगों द्वारा विधायक कुलवंत सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर पार्षद रमनप्रीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह पूर्व सरपंच, मनजीत कौर पूर्व सरपंच चप्पड़चिड़ी खुर्द, जसप्रीत सिंह पूर्व सरपंच चप्पड़चिड़ी कलां, गुरप्रीत सिंह बरियाली, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, डॉ. कुलदीप सिंह, वरिष्ठ डिप्टी मेयर मोहाली नगर निगम राजिंदर प्रसाद शर्मा, डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह, तरलोचन सिंह मटौर, अकविंदर सिंह गोसल, हरमेश सिंह कुंभड़ा, दर्शन सिंह मटौर, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह मटौर, मनप्रीत सिंह नंबरदार, नवदीप कौर टी.डी.आई., बलजीत सिंह हैप्पी, प्रगट सिंह और निर्मलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD