Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने योजनाओं की स्केल और स्पीड बढ़ाई : अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 14:05 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर यहां कहा कि इस सरकार के आने के बाद विकास की योजनाओं की स्केल बदली और स्पीड बढ़ी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले योजनाएं नहीं थीं, पहले भी योजनाएं थीं। पहले भी आवास बनाने की योजना थी, लेकिन राशि कम होती थी और समय ज्यादा लगता था। जब इस सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना आई तो राशि बढ़ गई, स्केल बढ़ गया और उसके पूरा होने का समय भी कम हो गया।  

उन्होंने कहा कि योजनाओं में स्केल और स्पीड बढ़ाने वाली यह सरकार रही। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं चलाईं। महिला आरक्षण विधेयक भी इसी कालखंड में पास हुआ। विरासत और विकास का संगम भी इसी कालखंड में हुआ। धारा 370 भी इसी दौर में हटी तो राम मंदिर का निर्माण भी इसी कालखंड की देन है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार की सभी योजनाओं के केंद्र बिंदु गरीब रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना को उठा लें, उसमें गरीबों का कल्याण समाहित है। इन 11 सालों में आंकड़े बता रहे हैं कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन 11 वर्षों में सारे निर्णय देश के हित में लिए गए। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन 11 सालों में कार्यपद्धति बदली है। पहले शिलान्यास होते थे लेकिन उद्घाटन कब होता था, पता नहीं होता था। इस दौर में पीएम मोदी ही योजनाओं का शिलान्यास करते हैं और उसका उद्घाटन भी वही करते हैं। सही तौर से देखा जाए तो यह 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। 

इस प्रेस वार्ता के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के विषय में कहा कि इन प्रतिनिधिमंडलों में सभी दलों के सदस्य थे। यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया के देशों को यह समझाने गए थे कि पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है, वहां आतंकवादी तैयार होते हैं। पहलगाम की घटना के बाद जो भारत ने कार्रवाई की वह जायज थी। सभी दलों ने एक सुर से भारत का पक्ष रखा जो सकारात्मक संदेश भारत के पक्ष में गया है। 

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD