Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

‘कुबेर’ के लिए कचरे के ढेर में धनुष ने की थी शूटिंग, रश्मिका संग बिताए 6-7 घंटे

Rashmika Mandanna, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 19:10 IST

निर्देशक शेखर कम्मुला की बहुप्रतीक्षित अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच धनुष ने अपनी ‘कुबेर’ की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए उन्हें और रश्मिका मंदाना को 6-7 घंटे तक कचरे के ढेर में शूटिंग करनी पड़ी। 

धनुष 'कुबेर' में तेलुगू स्टार नागार्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। मुंबई में फिल्म के गाने ‘पिप्पी पिप्पी डम डम डम’ के रिलीज इवेंट में धनुष ने शूटिंग के अनुभव साझा किया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “रश्मिका को कोई परेशानी नहीं थी। 

वह कह रही थीं, मुझे तो कोई बदबू नहीं आ रही!”धनुष ने कहा, “कुछ खबरों में पढ़ा कि हमने मास्क पहनकर शूटिंग की, लेकिन ऐसा नहीं था। यह कोई बड़ी बात नहीं थी। लेकिन, उस जगह को देखना, जहां हम आमतौर पर नहीं जाते, बहुत कुछ सिखाता है। 

वहां पर काम करना एक अलग अनुभव देता है। आमतौर पर हम सब अपनी सुविधा और सुरक्षा के घेरे में रहते हैं। लेकिन, मैं साधारण पृष्ठभूमि से आता हूं। आज भगवान की कृपा से यहां हूं। उस दुनिया को फिर से देखना मेरे लिए पुरानी यादों को ताजा करने जैसा था।”

धनुष ने यह भी बताया कि यह फिल्म उनके लिए कई मायनों में खास है, क्योंकि इसने उन्हें उनके बचपन की यादें ताजा कर दीं। दो दशकों के करियर में अलग-अलग किरदार निभाने के सवाल पर धनुष ने कहा, “मैं सिर्फ एक प्रोसेसर की तरह हूं। मेरे निर्देशक मुझे डेटा देते हैं और मैं उसे प्रोसेस करता हूं। 

सारा श्रेय मेरे साथ काम करने वाले फिल्म निर्माताओं को जाता है।”‘कुबेर’ में धनुष के साथ रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की तिकड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है।फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD