Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया : युद्धवीर सेठी

Yudhvir Sethi, Bharatiya Janata Party, BJP, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 19:03 IST

भाजपा-एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। अगर इन 11 सालों से पहले देखें तो सबसे बड़ी उपलब्धि राजनीतिक दलों में लोगों का विश्वास बहाल करना है।  

युद्धवीर सेठी ने तीन तलाक, जम्मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार फैलाकर लोगों को निराश किया था। लोग देश को भगवान भरोसे समझते थे, लोगों का विश्‍वास खत्‍म हो चुका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले 11 साल में लोगों का विश्‍वास लौट आया है।

कोविड का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान वैक्‍सीन सबसे पहले भारत में बनाने का श्रेय पीएम मोदी की वजह से ही संभव हो पाया है। इसके बाद पूरी दुनिया में वैक्‍सीन सप्‍लाई की गई, जिसकी वजह से अन्‍य देशों को इस महामारी में सहयोग मिल सका और मौत के आंकड़े को कम किया जा सका है। यह एक बड़ी कामयाबी है।

तीन तलाक के फैसले पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्‍होंने कहा कि केंद्र के तीन तलाक पर दिए गए फैसले को मुस्लिम महिलाओं ने अच्‍छा बताया है। इन महिलाओं के साथ पहले जुल्‍म किया जाता था। उत्‍तर प्रदेश में हुए चुनाव में इसका परिणाम दिखाई दिया। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने खुलकर भाजपा का साथ दिया था और चुनाव में भाजपा की जीत हुए।सीएए पर केंद्र के फैसले को भी उन्होंने बड़ी जीत बताया।

जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 की समाप्ति को लेकर उन्‍होंने कहा कि धारा 370 की वजह से जम्‍मू-कश्‍मीर देश से कटा हुआ था। जम्‍मू-कश्‍मीर का रहने वाला अगर देश के अन्‍य राज्‍यों में जमीन खरीद सकता है तो दूसरे राज्‍य के लोग जम्‍मू-कश्‍मीर में जमीन क्‍यों नहीं खरीद सकते हैं। धारा 370 की वजह से आतंकवाद को सहारा मिल रहा था। यहां के हुक्मरान पाकिस्‍तान की शह पर नाचते थे, वह खेल बंद हो चुका है। 

मोदी सरकार की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से आतंकवाद और नक्‍सलवाद पर लगाम लगी है। नक्‍सलवाद कुछ चंद जिलों में रह गया है, आने वाले समय पर उसका समूल नष्‍ट करने का लक्ष्‍य है। पीएम की तारीफ करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, वह कर दिखाया है। अगर जन-जन की बात करें, गरीब कल्याण योजना हो या कोविड काल, देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। 

 

Tags: Yudhvir Sethi , Bharatiya Janata Party , BJP , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD