Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

भाजपा नेता के आरोपों पर कुलदीप सिंह धालीवाल की सख्त प्रतिक्रिया

कहा - सरीन ने जानबूझकर झूठ बोला, कानूनी कार्रवाई करूंगा

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Shery Kalsi,Dr Sunny Singh Ahluwalia, Amandeep Kaur Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 12:35 IST

नशे को लेकर भाजपा नेता अनिल सरीन द्वारा कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पर लगाए गए आरोपों को मंत्री धालीवाल ने पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और आधारहीन बताया। मंत्री धालीवाल ने आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा नेता ने मेरे खिलाफ जानबूझकर झूठ बोला है। 

वह अपने बयान वापस लें वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उन्होंने मेरी सार्वजनिक छवि को खराब करने के लिए यह भ्रामक दावा किया है क्योंकि मामला उनके बयान के बिल्कुल विपरीत है। मैं अगले कुछ दिनों में उस नेता के खिलाफ लीगल नोटिस भेजूंगा।

धालीवाल ने कहा कि 28 मई को अजनाला पुलिस ने मेरे हलके के गांव लक्खोवाल से नशा करते हुए 6-7 लोगों को गिरफ्तार किया। अगले दिन गांव के लोगों ने मुझसे कहा कि उसमें दो व्यक्ति नाजायज़ पकड़े गए हैं। वह पीते हैं लेकिन बेचते नहीं। उसमें से एक लड़का एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र ले वापस आया था। 

उसके बाद मैने एसएचओ को फोन किया और खुद थाने में गया। मैंने उनसे पूछा यह दो व्यक्ति नशा करते हैं या बेचते हैं? उन्होंने कहा कि कल जांच करके बताउंगा। मैने कहा कि अगर वह सिर्फ नशा करते हैं तो उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजें।

फिर अगले दिन एसएचओ ने दोनों नौजवानों को अमृतसर नशा मुक्ति केंद्र में भेज दिया। वहीं जो नौजवान नशा बेचते बेचते थे उन पर पर्चा दर्ज हुआ। धालीवाल ने उस एफआईआर की कॉपी भी मीडिया को दिखाई और कहा कि मैंने इस घटना को अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया है।

उन्होंने कहा कि नशे का दर्द भाजपा और अकाली नेताओं नहीं पता है क्योंकि उनका परिवार कभी इससे पीड़ित नहीं रहा है। जबकि मेरा तो अपना परिवार नशे का शिकार हुआ है। मेरा एक 32 साल का भतीजा 2013 में नशे के ओवरडोज से मर गया। उसकी मौत की खबर सुनकर मैं विदेश से भारत आया था, फिर मैंने यहीं रहने का फैसला किया। आज भी मेरी मां उसका नाम लेकर अक्सर रोती रहती है।

उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार जब नशा बहुत ज्यादा बिक रहा था, उस वक्त पंजाब पुलिस के एडीजीपी शशिकांत जी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया था, मैने उस अभियान के समर्थन में अपने गांव में उनके साथ एक बड़ी रैली निकाली थी। हम शुरू से ही नशा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहे हैं। मैंने इसे करीब से देखा है क्योंकि नशे से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे आसपास के ही इलाकों को हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जब युद्ध नशे विरुद्ध अभियान शुरू किया था, उस समय भी हमने कहा था कि जो व्यक्ति नशा बेचता है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और जो नशा करता है उसे हम पहले की तरह अपराधी न मानकर एक मरीज की तरह उसका अच्छे से ईलाज करेंगे। 

हमारा मकसद नशे को खत्म करना है इसलिए नशा बेचने वाले और करने वालों के बीच अंतर को समझना होगा और उसी के हिसाब से कार्रवाई करनी होगी। इस मामले में मैंने ऐसा ही किया है।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shery Kalsi , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Amandeep Kaur Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD