Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

असल जिंदगी में 'तू है आशिकी' की नूर से बिलकुल अलग हूं : अमनदीप सिद्धू

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Amandeep Sidhu, Tu Haii Aashiiki
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 16:50 IST

टीवी एक्ट्रेस अमनदीप सिद्धू ने अपने नए शो 'तू है आशिकी' के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस शो में उनका किरदार बहुत इमोशनल है, जिसके चलते उन्हें स्क्रीन पर काफी जज्बात दिखाने पड़े। यह एक ऐसा किरदार है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया।  

अमनदीप सिद्धू को अक्सर शक्तिशाली और प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस शो में उन्होंने एक रोमांटिक किरदार निभाया है, जो उनके लिए नया और दिलचस्प है। अपने किरदार नूर के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "नूर एक साधारण, मिलनसार, और मुंहफट लड़की है। 

वह अपने परिवार से बहुत प्यार करती है। खुद से ज्यादा परिवार वालों का ध्यान रखती है। उनकी खुशियों के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन मैं असल जिंदगी में नूर जैसी नहीं हूं। मैं अपने दिल की सुनती हूं। परिवार और मां की राय जरूर लेती हूं, लेकिन आखिरी फैसला मैं खुद ही करती हूं। 

इन्हीं वजहों के चलते मैं कहूंगी कि नूर और अमनदीप थोड़े अलग हैं। मेरी जिंदगी की बागडोर हमेशा से मेरे हाथों में होती है। "अमनदीप ने खुद को रोमांटिक इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की भूमिका पर काम नहीं किया है। अमनदीप ने कहा, "शो का नाम 'तू है आशिकी' प्यार के बारे में है, और मेरे लिए इसका मतलब बहुत खास है क्योंकि मैं खुद बहुत रोमांटिक इंसान हूं। 

मेरी राशि कर्क है। मैंने जो भी सीन और एपिसोड किए हैं, उन्हें खुद अपने जीवन में महसूस किया है। टीवी पर मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था, इसलिए यह मेरे लिए बिल्कुल नया है। यह एक नई और बहुत खास चीज है। इस शो की भावना को मैं पूरी तरह से महसूस करती हूं।

यह मेरे लिए अद्भुत है।"'तू है आशिकी' शो का निर्माण रवि दुबे और सरगुन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी 'ड्रीमियाता ड्रामा' के तहत हो रहा है। इसमें अभिषेक कुमार, शीजान खान, और माहिर पांधी भी अहम भूमिका में हैं।यह शो यूट्यूब पर ड्रीमियाता ड्रामा के ऑफिशियल अकाउंट पर 6 जून को शुरू हुआ।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Amandeep Sidhu , Tu Haii Aashiiki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD