Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नेटफ्लिक्स और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने दीर्घकालिक रचनात्मक साझेदारी की घोषणा की

Ekta Kapoor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 16:54 IST

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और टीवी क्वीन एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने कई प्रोजेक्ट में काम करने के लिए हाथ मिलाया है। यह प्रोजेक्ट कहानी कहने के विभिन्न प्रारूपों से जुड़े हैं। नेटफ्लिक्स और एकता कपूर साथ में लंबे समय तक इन प्रोजेक्ट पर काम करते रहेंगे। 

बालाजी टेलीफिल्म्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता कपूर ने कहा, "बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी कहना हमेशा से ही हमारे हर काम के केंद्र में रहा है- चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो।" उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी एक बड़ा क्षण है। 

एकता ने कहा, "यह हमें वैश्विक दर्शकों के लिए शक्तिशाली, सांस्कृतिक रूप से निहित और भावनात्मक रूप से गूंजने वाली कहानियां पेश की इजाजत देता है। इस नए सहयोग की शुरुआत एक नए रोमांचक अध्याय का प्रतीक है जहां हम रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं और ऐसा कंटेंट पेश करते हैं जो हर जगह लोगों का मनोरंजन करता है, उन्हें प्रेरित करता है और उन्हें जोड़ता है।"

बालाजी और नेटफ्लिक्स ने इससे पहले 'कटहल', 'पगलैट', 'जाने जान' और 'डॉली किट्टी' और वो चमकते सितारे जैसे कई प्रिय टाइटल के लिए हाथ मिलाया है। सहयोग के बारे में बात करते हुए, मोनिका शेरगिल, उपाध्यक्ष, कंटेंट, नेटफ्लिक्स इंडिया, ने कहा, “एकता ने अविस्मरणीय कहानियों और पात्रों के साथ भारतीय मनोरंजन को आकार देने में प्रमुख योगदान दिया है। 

उनकी रचनात्मक प्रवृत्ति और दर्शकों की नब्ज की गहरी समझ ने उन्हें लगातार अलग पहचान दिलाई है। नेटफ्लिक्स पर हमारा ध्यान अलग-अलग तरह की पसंद वाले दर्शकों को अच्छा कंटेंट देना है। एकता के साथ यह सहयोग जड़ से जुड़ी अनूठी कहानियों को पेश करेगा, जो हमारी रचनात्मक यात्रा में एक रोमांचक नया अध्याय शुरू करेगा।"

यह सहयोग बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसमें इसके प्रभाग- बालाजी मोशन पिक्चर्स और बालाजी टेलीफिल्म्स डिजिटल शामिल होंगे। एकता ने 17 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और हिंदी में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'कसौटी जिंदगी की' और 'कहीं तो होगा' सहित बड़ी संख्या में टेलीविजन सीरियल का निर्माण किया।

 

Tags: Ekta Kapoor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD