Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पाकिस्तान कभी भी 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटरा , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 15:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। 

पीएम मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने टूरिस्ट पर हमला किया। 

टूरिज्म जो लगातार 4-5 साल से बढ़ रहा था। हर साल यहां रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे। जिस टूरिज्म से जम्मू-कश्मीर के गरीबों के घर चलते हैं, उसको पाकिस्तान ने निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। 

ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया। जनता अपनी पसंद से नुमाइंदे चुन सके, यहां चुनाव हो सके। ये आतंकवाद के चलते बड़ी चुनौती बन गया था। आतंकवाद के चलते जम्मू-कश्मीर की जनता ने इतनी बर्बादी देखी थी कि यहां के लोगों ने सपने देखना ही छोड़ दिया था। 

आतंकवाद को ही अपना भाग्य मान लिया था। जम्मू-कश्मीर को इस स्थिति से निकालना जरूरी था और हमने ये करके दिखाया है। आज जम्मू-कश्मीर का नौजवान नए सपने भी देख रहा है और उन्हें पूरा भी कर रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ईद की उमंग भी हम चारों तरफ देख रहे हैं। 

विकास का जो वातावरण जम्मू-कश्मीर में बना था, वो पहलगाम के हमले से हिलने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों से मेरा ये वादा है कि विकास को रुकने नहीं दूंगा; यहां के युवाओं के सपने पूरा करने से कोई भी बाधा अगर रुकावट बनती है तो उस बाधा को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा। 

आज 6 जून है, संयोग से ठीक एक महीने पहले, 6 मई की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। 

वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं। ये देखकर पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है और उसने अपना गुस्सा जम्मू के पुंछ और दूसरे जिलों के लोगों पर भी निकाला। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान ने यहां घर उजाड़े, बच्चों पर गोले फेंके। 

स्कूल, अस्पताल तबाह किए। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे पर गोलाबारी की। जिस तरह से आपने पाकिस्तान के हमलों का मुकाबला किया, वो हर देशवासी ने देखा है। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी से हुए नुकसान के लिए अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि जिन घरों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें 2 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। जो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD