Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'लाडली बहन योजना' कभी बंद नहीं होगी : एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde, Eknath Sambhaji Shinde, Maharashtra, Ladli Behan Yojana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जलगांव , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 15:21 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में लाई गई 'लाडली बहन योजना' कभी बंद नहीं होगी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'लाडली बहन योजना' से राज्य सरकार को कोई परेशानी नहीं है। इसलिए यह योजना कभी बंद नहीं होगी।

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए वित्तीय प्रावधान किए हैं। हर महीने दैनिक खर्च के लिए पैसे दिए जाते हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कुछ दिन पहले दिए एक बयान में कहा था कि 'लाडली बहन योजना' को जल्दबाजी में बिना आंकलन के लागू कर दिया गया।

योजना के लिए सरकार को फंड जुटाने में परेशानी आ रही है।पवार के इस बयान के बाद इस योजना को लेकर सवाल उठने लगे हैं।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में लाभ के लिए एकनाथ शिंदे ने जल्दीबाजी में 'लाडली बहन योजना' को लागू किया था। 

राज्य सरकार को अब इस योजना के लिए फंड इकट्ठा करने में दिक्कत आ रही है। जब योजना लागू की गई थी, तब दलित मंत्रालय, जनजाति मंत्रालय और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी कई परियोजनाओं से पैसा निकालकर इसमें फंड डाला गया। लेकिन अब सरकार के पास फंड की कमी है। 

पृथ्वीराज चव्हाण ने आरोप लगाया कि जिस समय यह योजना लागू की गई, उस समय उनको भी इसका लाभ मिला जो इसके पात्र नहीं थे। सरकारी अधिकारियों ने भी पैसे बनाए। इसकी जांच सरकार को करानी चाहिए। 'लाडली बहन योजना' के तहत पात्र महिलाओं को विधानसभा चुनाव से पहले प्रतिमाह 1500 रुपए मिलते थे। 

शिंदे सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में लौटने के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2,100 कर दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी के गठबंधन वाली महायुति चुनाव जीत गई। महीनों पहले मंत्रिमंडल का गठन हो गया, लेकिन वादे के मुताबिक योजना की राशि नहीं बढ़ी है। इसी वजह से विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर है।

 

Tags: Eknath Shinde , Eknath Sambhaji Shinde , Maharashtra , Ladli Behan Yojana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD