Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड में 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ देवनद-दामोदर महोत्सव

राज्यपाल ने नदियों को बचाने का किया आह्वान

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP, Minister of State for Labour and Employment
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बोकारो , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 16:11 IST

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दामोदर नदी को झारखंड की जीवनरेखा बताते हुए इसके संरक्षण-संवर्धन में सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया है। बोकारो जिले के तेलमच्चो में गुरुवार को देवनद दामोदर महोत्सव-गंगा दशहरा के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि एक तरफ दुनिया भर में आज लोग धरती, जंगल, नदियां और प्रकृति को बचाने की बातें कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ हम सनातन परंपरा में गंगा अवतरण का स्मरण कर रहे हैं।

राज्य की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था ने गंगा दशहरा के अवसर पर राज्य में एक साथ 45 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य समारोह में राज्यपाल ने कहा, “गंगा दशहरा हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने हजारों साल पहले ही नदियों को मां कहा, उनके जल को मोक्षदायिनी माना। यहां गंगा तो नहीं, लेकिन दामोदर है। और जैसे गंगा उत्तर भारत की आत्मा है, वैसे ही दामोदर झारखंड की जीवनरेखा है और दामोदर भगवान विष्णु के सहस्र नामों में से भी एक है।”

राज्यपाल नें इन दिनों देश भर में उथली होती नदियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह जब अटल जी की सरकार में कुछ दिनों के लिए जल संसाधन मंत्री थे, तब उन्होंने पाया कि देश में नदियों को लेकर जितना काम होना चाहिए था, नहीं हुआ। अब यह जरूरत महसूस की जा रही है कि नदियों के लिए हम सभी लोग मिलकर काम करें।

राज्यपाल ने कहा कि नदियों की स्वच्छता संस्थाओं या सरकारों तक की ही जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक समय गंगा भी बहुत खराब स्थिति में थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा की स्वच्छता हेतु व्यापक कार्य किया गया। अब तो लोग भी स्वच्छता को लेकर जागरूक हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और 'दामोदर बचाओ आंदोलन' के प्रमुख सरयू राय ने कहा कि दामोदर के जल के कारण ही यहां उद्योगों का प्रादुर्भाव हो सका। अब यही उद्योग-धंधे भस्मासुर की तरह दामोदर को नष्ट करने पर उतारू हो गए थे। हम लोगों ने आंदोलन चलाया। अब स्थिति में काफी परिवर्तन आया है।

कार्यक्रम में मौजूद बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने दामोदर महोत्सव को नदी के संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया। आईआईटी (आईएसएम) के प्रोफेसर अंशुमाली ने कहा कि दामोदर झारखंड के अस्सी हजार वर्ग किलोमीटर सिंचित क्षेत्र में से 25 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सिंचित करती है। दामोदर की सहायक नदियां जैसे जमुनिया, कटरी और गरगा को बचाने, उन्हें संरक्षित करने की आज सबसे अधिक जरूरत है।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP , Minister of State for Labour and Employment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD