Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान आरंभ

अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया बड़ी संख्या में पौधारोपण

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, World Environment Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 15:38 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चंबा में अनेक स्थानों पर एक ओर जहां स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं दूसरी ओर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों द्वारा बड़ी संख्या में पौधारोपण भी किया गया। इस कड़ी में उपायुक्त कार्यालय चंबा की महिला कर्मचारियों के बच्चों द्वारा भी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में कार्यालय परिसर में पौधोंरोपण किया गया। 

इसके अलावा जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों में वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें तथा अन्य लोगों को भी इस अभियान के साथ-साथ पर्यावरण के महत्व बारे जागरूक करें ताकि हम आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकें। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करे तथा प्लास्टिक के कचरे को इधर-उधर न डालें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 75 रूपए प्रति किलो की दर से वेस्ट प्लास्टिक खरीदा जा रहा है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जिला वासियों को बधाई देते हुए अपील की है सभी जन पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें तथा कचरा प्रबंधन के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा सहित उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD