Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

अहमदाबाद फैशन वीक में रैंप वॉक से उत्साहित एकता जैन बोलीं- 'शानदार रहा अनुभव'

Fashion, Ekta Jain, Ahmedabad Fashion Week, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 14:15 IST

अभिनेत्री और मॉडल एकता जैन ने गुजरात के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट, अहमदाबाद फैशन वीक में शिरकत की, जहां उन्होंने शानदार पोशाक में रैंप पर वॉक कर सभी का ध्यान खींचा। उनकी सादगी से भरी आउटफिट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हयात रीजेंसी में आयोजित अहमदाबाद फैशन वीक इवेंट में एकता, डिजाइनर सौमालिका घोष के ब्रांड 'रंगचक्र' के लिए रैंप पर चलीं। 

फैशन इवेंट में एकता ने मिडनाइट ब्लैक गाजी सिल्क का को-ऑर्ड सेट पहना, जिस पर गोल्डन मंडला डिजाइन बना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।अहमदाबाद फैशन वीक में एकता की रैंप वॉक ने दिखाया कि आत्मविश्वास और सादगी के साथ परंपरा को अपनाकर भी ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ी जा सकती है। एकता ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा, “इस वॉक ने मुझे संस्कृति, कला के साथ ही महिलाओं की ताकत का शानदार अहसास कराया।"

अभिनेत्री एकता जैन पहले भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप पर वॉक कर चुकी हैं।अहमदाबाद फैशन वीक में फैशन के साथ रचनात्मकता और संस्कृति का उत्सव देखने को मिला। एकता जैन के साथ ही मुंबई और दिल्ली के फैशन सर्किट से कई मॉडल्स ने बेहतरीन फैशन प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।एकता के अभिनय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 'शगुन', 'शाका लाका बूम-बूम', 'नायक' और 'जिंदगी शतरंज है' जैसी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

एकता थिएटर में भी वे कई ड्रामा में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा, वे एक शानदार एंकर हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैशन और लाइफस्टाइल की झलकियां भी शेयर करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल वर्कर भी हैं, जो प्रेम सदन, एक्सेस लाइफ जैसे संगठनों के साथ जुड़ी हैं और अक्सर जरूरतमंदों की मदद करती रहती हैं।

 

Tags: Fashion , Ekta Jain , Ahmedabad Fashion Week , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD