Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड मार्लेस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

दिल्ली बैठक में रक्षा संबंधों को बढ़ावा

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Australian Deputy Prime Minister and Minister for Defence, Richard Marles
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 18:01 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री श्री रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा में जवाब देने के भारत के अधिकार पर प्रकाश डाला और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को मापा हुआ, बढ़ावा नहीं देने वाला, आनुपातिक और जिम्मेदार बताया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में आतंकवाद के बर्बर कृत्य के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्पष्ट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। दोनों मंत्रियों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत संयुक्त अनुसंधान परियोजना पर हस्ताक्षर का स्वागत किया और रक्षा उद्योग सहयोग को तीव्र और विविधतापूर्ण बनाने पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने नवंबर 2023 में आयोजित पिछली 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद से हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में दोनों पक्षों को उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्यों के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर मिला। चर्चा में रक्षा रणनीतिक सहयोग और सुरक्षा, उद्योग सहयोग, साइबर और नई उभरती हुई तकनीकें, आतंकवाद का मुकाबला, हाइड्रोग्राफी और समुद्री सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

दोनों पक्षों ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर की पांचवीं वर्षगांठ पर, दोनों पक्षों ने संतोष व्यक्त किया और माना कि रक्षा सहयोग के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है। 

दोनों देशों ने बढ़ते रणनीतिक अभिसरण पर संतोष व्यक्त किया और स्वतंत्र और खुले हिंद महासागर और प्रशांत द्वीप क्षेत्र की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को निरंतर मजबूत करने तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि, स्थिरता और प्रगति के अपने साझा उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में आस्ट्रेलिया में हुए संघीय चुनावों में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत के बाद श्री रिचर्ड मार्लेस को उनकी पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी। इससे पहले, आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।

वार्ता से पहले मानेकशॉ सेंटर में तीनों सेनाओं द्वारा सलामी गारद के साथ अतिथि गणमान्य का औपचारिक स्वागत किया गया। श्री मार्लेस 3 और 4 जून, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में उनकी पुनः नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Australian Deputy Prime Minister and Minister for Defence , Richard Marles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD